Homebound: होमबाउंड फिल्म की स्क्रीनिंग में पहुंचे दिग्गज सितारे, ईशान-विशाल से लेकर नसीरुद्दीन शाह हुए शामिल
Homebound Screening: ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर अभिनीत फिल्म 'होमबाउंड' की स्क्रीनिंग की जा रही है, जिसमें कई सितारे शामिल हुए।
विस्तार
बीते दिन 'होमबाउंड' फिल्म को ऑस्कर 2026 में बेस्ट इंटरनेशनल फीचर कैटेगरी में भेजने के लिए चयनित किया गया। अब यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस फिल्म की स्क्रीनिंग की जा रही है, जहां दिग्गज सितारे पहुंचे हैं और उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं।
करण जौहर के लुक ने खींचा ध्यान
विज्ञापन
विज्ञापन विज्ञापन
ईशान खट्टर और विशाल जेठवा का दिखा खास अंदाज
नसीरुद्दीन शाह भी हुए शामिल
मीरा राजपूत ने बिखेरा जलवा
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत भी होमबाउंड की स्क्रीनिंग में शामिल हुईं। उन्होंने ब्लैक कलर की ड्रेस पहन रखी थी।
कब रिलीज होगी फिल्म?
इस फिल्म में ईशान खट्टर, विशाल जेठवा और जान्हवी कपूर मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म 'होमबाउंड' लगातार चर्चा में है। यह फिल्म विदेशों में आयोजित हुए कई प्रतिष्ठित फिल्म समारोह में प्रदर्शित हो चुकी है। अब भारतीय दर्शकों के बीच भी यह पहुंचने वाली है। यह फिल्म भारत में 26 सितंबर 2025 को रिलीज होगी।
यह खबर भी पढ़ें: Hera Pheri: फिरोज नाडियाडवाला का नेटफ्लिक्स को नोटिस, बिना अनुमति बाबूराव के इस्तेमाल पर ठोका 25 करोड़ हर्जाना
क्या है फिल्म की कहानी?
'होमबाउंड' फिल्म की कहानी दो दोस्तों की है - मोहम्मद शोएब (ईशान खट्टर) और चंदन कुमार (विशाल जेठवा)। दोनों का सपना है पुलिस की वर्दी पहनना। लेकिन समाज की पुरानी दीवारें बार-बार उनके रास्ते में आ खड़ी होती है। शोएब को उसकी धार्मिक पहचान रोकती है और चंदन को उसकी जाति। यह संघर्ष हमें सोचने पर मजबूर करता है कि क्या मेहनत और लगन सचमुच काफी है, या हमारे सपनों से भी बड़ी समाज की ये पुरानी जंजीरें हैं।