फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karate Kid Legends X Review Jackie Chan starrer film not able to impress the audience

Karate Kid Legends: दर्शकों को कितना प्रभावित कर सके जैकी चैन? पढ़ें एक्स यूजर्स की प्रतिक्रियाएं

Fri, 30 May 2025 11:39 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 30 May 2025 11:39 AM IST
सार

Karate Kid Legends X Review: जैकी चैन की फिल्म 'कराटे किड: लीजेंड्स' दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही है। एक्स यूजर्स ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। आइए जानते हैं उनकी राय।

विज्ञापन
Karate Kid Legends X Review Jackie Chan starrer film not able to impress the audience
कराटे किड लीजेंड - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

एक्शन हीरो जैकी चैन फिल्म 'कराटे किड: लीजेंड्स' से बड़े पर्दे पर आ चुके हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 30 मई को रिलीज हो गई है। 'कराटे किड' फ्रेंचाइजी की नई फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आई है।

विज्ञापन

फिल्म देखने के बाद कई यूजर्स ने इस पर अपनी राय रखी है। कुछ यूजर्स को फिल्म अच्छी नहीं लगी है तो कुछ यूजर्स ने पुरानी यादों में वापस ले जाने के लिए निर्माताओं की तारीफ की है।

विज्ञापन

एक एक्स यूजर ने लिखा 'कराटे किड लीजेंड्स एक विशाल कोबरा काई स्पिनऑफ एपिसोड की तरह लगती है और इसकी गति बहुत तेज है। मैं जैकी चैन को वापस देखकर खुश हूं और मुझे ये अच्छा लगा कि कैसे उन्होंने दोनों कराटे किड मूवी यूनिवर्स को एक साथ जोड़ा है।'



एक दूसरे यूजर ने फिल्म पर निराशा जाहिर की। यह फिल्म उनकी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। 
उन्होंने लिखा 'मैं कराटे किड सीरीज का बहुत बड़ा फैन हूं और अभी-अभी कराटे किड लीजेंड्स को देखकर आया हूं... यह फिल्म बहुत घटिया थी। नहीं, मैं अभी बहुत गुस्से में हूं क्योंकि मैं इस फिल्म के लिए उत्साहित था और यह बहुत खराब है।'

कुछ दर्शकों को कुछ दृश्य अजीब लगे क्योंकि निर्माताओं ने एआई का इस्तेमाल करके एक दिवंगत अभिनेता को जिंदा किया, जिससे फिल्म बहुत खराब हो गई।
इस पर एक यूजर ने ट्वीट किया 'यह असल में बहुत अजीब था (वह एक दिवंगत अभिनेता को वापस लाए। जाहिर तौर पर एआई का इस्तेमाल भी किया। वास्तव में बहुत खराब है)।'

Karate Kid Legends X Review Jackie Chan starrer film not able to impress the audience
कराटे किड लीजेंड - फोटो : यूट्यूब

एक यूजर ने फिल्म को 10 में से 3 की रेटिंग दी और लिखा 'कराटे किड: लीजेंड्स नयापन लाने में नाकाम रही। इससे यह एक ऐसी फिल्म बन गई है जिसे आसानी से भुलाया जा सकता है। जैकी चैन और राल्फ मैकचियो जैसे प्रतिभाशाली अभिनेताओं की मौजूदगी के बावजूद, फिल्म में मौलिकता की कमी है। यह एक आम कराटे फिल्म की तरह है। रेटिंग 3/10।'



एक यूजर ने फिल्म के बारे में लिखा 'दोस्तों यह फिल्म एक अजीब सपना है। 'कराटे किड' चरित्र अंतिम आधे घंटे तक दिखाई नहीं देता है। उनके पास एक स्क्रिप्ट थी और उन्होंने इस फिल्म को कोबरा काई से जोड़ने के लिए दूसरे भाग को पूरी तरह से काट दिया।'

विज्ञापन

'कराटे किड; लीजेंड' के बारे में
आपको बता दें कि कराटे किड: लीजेंड्स ली फोंग के न्यूयॉर्क शहर में स्थानांतरण की कहानी है। वह मिस्टर हान और डैनियल लारूसो की मदद से कराटे प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए मेहनत करता है।
इस फिल्म में जैकी चैन, राल्फ मैकचियो, बेन वांग और जोशुआ जैक्सन जैसे कई बेहतरीन कलाकार हैं। 
'कराटे किड; लीजेंड' के हिंदी संस्करण में अजय देवगन और उनके बेटे युग देवगन ने जैकी चैन के मिस्टर हान और बेन वांग के किरदार ली फॉन्ग के लिए अपनी आवाज दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed