फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karan Johar Replies To Trolls On His Weight Loose Says I Am Alive And Want To Live Many More Years

Karan Johar: ‘मैं जिंदा हूं और बहुत साल जीना चाहता हूं’, लुक को लेकर ट्रोल होने पर करण जौहर ने दी प्रतिक्रिया

Fri, 11 Jul 2025 08:01 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Fri, 11 Jul 2025 08:01 PM IST
सार

Karan Johar Slams Trolls: करण जौहर अपनी बेबाकी के लिए जाने जाते हैं। अब करण ने अपने घटते वजन पर उन्हें ट्रोल करने वालों को करारा जवाब दिया है।

विज्ञापन
Karan Johar Replies To Trolls On His Weight Loose Says I Am Alive And Want To Live Many More Years
करण जौहर - फोटो : इंस्टाग्राम-@karanjohar

विस्तार

पिछले दिनों करण जौहर की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वो काफी दुबले-पतले नजर आ रहे थे। करण का वजन एकदम से इतना कम देखकर और उनको इतना दुबला देखकर फैंस उनके स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित हो गए थे। कुछ लोगों ने सवाल किया था कि कहीं करण जौहर को कोई बीमारी तो नहीं है। अब करण जौहर ने अपने दुबले-पतले होने और इतना अधिक वजन कम करने को लेकर प्रतिक्रिया दी है। साथ ही उन्होंने उन्हें ट्रोल करने वालों को भी जवाब दिया है।

विज्ञापन

मैंने लाइफस्टाइल में काफी बदलाव किए हैं
करण जौहर आज ‘धड़क 2’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल हुए। इस दौरान करण ने अपने वजन कम करने पर उनको बीमार बताने वाले लोगों को जवाब दिया। करण ने वजन कम होने के पीछे की वजह अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव और खुद पर की गई मेहनत को बताया। अपने स्वास्थ्य को लेकर उन्होंने कहा, “मेरी सेहत बहुत ठीक है। मैं बहुत खुश हूं कि मैंने कभी कमजोरी महसूस नहीं की। वजन कम होने का एक ही कारण है मैंने बहुत चीजें अपनाई हैं। मैंने अपने लाइफस्टाइल में काफी बदलाव लाया है। तो मैं जिंदा हूं, और जिंदा रहूंगा। नेटिजेंस से मैं कहना चाहता हूं कि मैं बहुत साल जीना चाहता हूं, विशेष रूप से मेरे बच्चों के लिए।”

विज्ञापन


और भी फिल्में व कहानियां लाना चाहते हैं करण
करण ने यह भी बताया कि वह अपने दर्शकों के लिए और भी कहानियां और फिल्में लाना चाहते हैं, जो उनकी कई और साल जीने की आकांक्षा के अनुरूप हों। दुनिया को दिखाने के लिए मेरे पास और भी प्रतिभाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Karan Johar: दुबले-पतले करण को देख घबरा गए फैंस, लेटेस्ट फोटो पर बोले- कहीं बीमार तो नहीं

रिलेशनशिप स्टेटस पर भी दी प्रतिक्रिया
अपनी उम्र और रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर की गईं टिप्पणियों पर जवाब देते हुए करण ने कहा कि यह कहने के लिए शुक्रिया कि मैं 53 साल का हूं और सिंगल हूं। मुझे उम्मीद है कि दूसरे लोग भी इस तारीफ पर ध्यान देंगे। बता दें कि करण जौहर जुड़वां बच्चों, यश और रूही के पिता हैं, जिनका जन्म 2017 में सरोगेसी के जरिए हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed