फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Karan Johar congratulates the team of Kalki 2898 AD is eager to see the film nag ashwin prabhas kamal haasan

Kalki 2898 AD: ‘कल्कि 2898 एडी’ की टीम को करण जौहर ने दी बधाई, फिल्म देखने के लिए हैं बेकरार

Sun, 23 Jun 2024 09:26 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sun, 23 Jun 2024 09:26 PM IST
सार

नाग अश्विन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ की टीम को निर्माता और निर्देशक करण जौहर ने शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने लिखा कि वह इस फिल्म के लिए और इंतजार नहीं कर सकते हैं।

विज्ञापन
Karan Johar congratulates the team of Kalki 2898 AD  is eager to see the film nag ashwin prabhas kamal haasan
कल्कि 2898 एडी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नाग अश्विन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ 27 जून को सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार है। मुख्य रूप से तेलुगु में शूट की गई इस फिल्म में प्रभास, दीपिका पादुकोण, अमिताभ बच्चन और कमल हासन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म की सफलता के लिए प्रशंसकों और फिल्म उद्योग के लोगों से लगातार बधाई मिल रही है। अब फिल्म निर्माता करण जौहर ने ‘कल्कि 2898 एडी’ की टीम को बधाई दी है। 
विज्ञापन


करण जौहर ने ‘कल्कि 2898 ए़डी’ की टीम को दी बधाई
निर्माता करण जौहर ने ‘कल्कि 2898 एडी’ का ट्रेलर साझा करते हुए एक लंबा-चौड़ा नोट लिखा। करण जौहर ने लिखा, ‘बड़े पर्दे पर ‘सबसे शानदार शो’ देखने को मिलेगा जिसमें इंडस्ट्री के मेरे पसंदीदा कलाकारों द्वारा शक्तिशाली और शानदार प्रदर्शन किया गया है।’ करण ने आग लिखा कि वह इसके आने का इंतजार नहीं कर सकते हैं। उन्होंने सबसे निवेदन भी  किया कि आप जहां भी हैं अपने सिनेमाघरों में इसे देखें।
विज्ञापन

50 करोड़ी बनने से महज इतनी दूर चंदू चैंपियन
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएस राजामौली भी कर चुके हैं तारीफ
हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। ट्रेलर देखने के बाद दिग्गज फिल्म निर्माता एसएस राजामौली ने भी इसकी सराहना की है। राजामौली ने ट्विटर पर कहा कि ट्रेलर फिल्म को देखने के लिए सही मूड और टोन सेट करता है। उन्होंने आगे कहा, अमिताभ जी, डार्लिंग (प्रभास) और दीपिका के किरदारों में बहुत गहराई है और वे वाकई दिलचस्प हैं।

करण जौहर का वर्क फ्रंट
पिछले साल करण जौहर ने रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को निर्देशित किया था। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, जया बच्चन, शबाना आजमी और धर्मेंद्र प्रमुख भूमिका में थे। इस फिल्म के लिए करण को काफी सराहना भी मिली थी। उनके आगामी कार्यों की बात करें तो वह ‘जिगरा’, ‘बैड न्यूज’ और ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का निर्माण कर रहे हैं।
पति-पत्नी बने सोनाक्षी-जहीर, सामने आईं शादी की तस्वीरें
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed