फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kantara scream to drug scene CBFC asks Rahu Ketu makers to remove these scenes

‘कांतारा’ वाले दैव की आवाज की नकल से लेकर अभद्र इशारों तक, सेंसर बोर्ड ने राहु-केतु में करवाए ये बदलाव

Wed, 14 Jan 2026 08:36 PM IST
आकाश खरे एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश खरे Updated Wed, 14 Jan 2026 08:36 PM IST
सार

Rahu-Ketu: पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की कॉमेडी फिल्म ‘राहु-केतु’ 16 जनवरी को रिलीज होने वाली है। इसी बीच सीबीएफसी से इस फिल्म को यूए 16+ सर्टिफिकेट मिल चुका है। सेंसर बोर्ड ने फिल्म के मेकर्स को कुछ सीन में बदलाव करने के लिए भी कहा है।

विज्ञापन
Kantara scream to drug scene CBFC asks Rahu Ketu makers to remove these scenes
राहु केतु - फोटो : X

विस्तार

पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा की जोड़ी एक बार फिर से दर्शकों को हंसाने के लिए सिनेमाघरों में लौट रही है। दोनों की फिल्म ‘राहु-केतु’ 16 जनवरी को थिएटर्स में रिलीज होने वाली है। इसे यूए 16+ सर्टिफिकेट मिला है जिसका मतलब है कि इसे सोलह साल से ज्यादा उम्र के दर्शक देख सकते हैं। 

विज्ञापन

बोर्ड ने करवाए कई बदलाव 
हालांकि, सेंसर बोर्ड ने फिल्म को सर्टिफिकेट जारी करने से पहले इसमें कई बदलाव करवाए। बोर्ड का कहना था कि फिल्म में कुछ ऐसे सीन हैं जो दर्शक की भावनाओं को आहत कर सकते हैं। ऐसे में मेकर्स को इनमें बदलाव करने का सुझाव दिया गया।

विज्ञापन


बोर्ड ने की इन बदलावों की मांग

  • फिल्म के एक सीन में ‘कांतारा’ के दैव की आवाज की नकल उतारी गई। बोर्ड ने मेकर्स को इसे हटाने का आदेश दिया।
  • ड्रग्स का सेवन करते हुए दिखाए जाने वाले दृश्यों को एडिट करने की मांग की।
  • एक दृश्य में अभद्र इशारों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली उंगली के बजाय छोटी उंगली का इस्तेमाल करने का सुझाव दिया गया।
  • वहीं बोर्ड ने यह भी कहा कि जिन सीन में शराब के ब्रांड दिखाए गए हैं उन्हें या तो हटा दिया जाए या छिपा दिया जाए।
  • संस्कृत के श्लोक जिस सीन में लिए गए हैं उनका प्रमाणीकरण भी मेकर्स से मांगा गया है।

पुलकित-वरुण के साथ नजर आएंगी शालिनी 
16 जनवरी को रिलीज होने वाली इस फिल्म में पुलकित सम्राट और वरुण शर्मा के अलावा शालिनी पांडे भी लीड रोल में नजर आएंगी। शालिनी इससे पहले रणवीर सिंह के साथ ‘जयेशभाई जोरदार’ और विजय देवरकोंडा के साथ ‘अर्जुन रेड्डी’ में भी काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed