फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kannappa Teaser released akshay kumar prabhas Vishnu Manchu mohan babu movie

Kannappa Teaser: 'कन्नप्पा’ का टीजर हुआ रिलीज, अपने कबीले के लिए लड़ते दिखे विष्णु मांचू

Sat, 01 Mar 2025 11:06 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Sat, 01 Mar 2025 11:06 AM IST
सार

Kannappa Teaser: साउथ इंडियन फिल्म ‘कन्नप्पा’ का टीजर रिलीज हो चुका है। फैंस को इस फिल्म के टीजर का लंबे समय से इंतजार था।

विज्ञापन
Kannappa Teaser released akshay kumar prabhas Vishnu Manchu mohan babu movie
कन्नप्पा टीजर - फोटो : यूट्यूब

विस्तार

साउथ इंडियन फिल्म ‘कन्नप्पा’ का टीजर रिलीज हो चुका है। फैंस को इस फिल्म के टीजर का लंबे समय से इंतजार था। निर्माता पहले ही फिल्म से जुड़े अभिनेताओं का लुक जारी करते हुए उनके किरदार से भी परिचित करा चुके हैं। अब टीजर से उन्होंने उत्सुकता को और भी बढ़ा दिया है। टीजर में विष्णु मांचू थिन्नाणु के किरदार में नजर आए हैं, जो अपने कबीले को दुश्मनों से बचाने के लिए युद्ध करते दिखे।

विज्ञापन


थिन्नाणु ने खाई कबीले को बचाने की कसम
विष्णु मांचू की बहुप्रतीक्षित फिल्म के टीजर में विष्णु मांचू अपने कबीले को आक्रमण से बचाने की सौगंध खाते हुए नजर आए। वह एक योद्धा की भूमिका में दिखे, जो अपने कबीले की आखिरी आशा हैं। टीजर की शुरुआत एक चेतावनी, “संकट का समय हमारे बहुत निकट आ पहुंचा है, शत्रु यमदूतों की तरह हमारे कबीले का नाश करने आ रहे हैं…” से होता है। वहीं, टीजर में अक्षय कुमार महादेव के किरदार में और काजल अग्रवाल माता पार्वती के के रूप में नजर आए। टीजर में आगे माता पार्वती ने शिव से पूछा कि ये आपका भक्त कैसे बनेगा? इसके बाद प्रभास की रुद्र के रूप में एंट्री दिखाई गई, जिसे देखकर लगता है कि वह  युद्ध में थिन्नाणु की मदद करेंगे। ट्रेलर देखकर संभवतः फैंस की उत्सुकता बढ़ने वाली है। 

विज्ञापन


वॉर सीक्वेंस की भी दिखी झलक
एक मिनट 25 सेकंड के टीजर में कुछ सेकंड्स के लिए वार सीक्वेंस भी देखने को मिला। इस दौरान विष्णु मांचू तीर-धनुष के साथ दुश्मनों से लोहा लेते नजर आएं।

विज्ञापन
विज्ञापन



कब होगी रिलीज?
विष्णु मांचू की बहुप्रतीक्षित फिल्म 25 अप्रैल 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में विष्णु मांचू, मोहन बाबू, प्रभास, मोहनलाल, अक्षय कुमार, शरत कुमार, काजल अग्रवाल, अर्पित रांका, ब्रह्मानंदम, सप्तगिरी, मुकेश ऋषि, मधुबाला, ऐश्वर्या भास्करन, ब्रह्माजी, देवराज, रघु बाबू, शिव बालाजी, संपत राम, लवी पजनी, सुरेखा वाणी, प्रीति मुकुंदन, कौशल और अधर्स रघु जैसे कलाकार शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed