फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kanguva actor Suriya talk about popularity of his ROLEX character from Movie Lokesh Kanagaraj

Suriya: रोलेक्स किरदार की लोकप्रियता को सूर्या ने बताया अप्रत्याशित, जानिए किसे दिया इस भूमिका का श्रेय

Wed, 23 Oct 2024 02:49 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Wed, 23 Oct 2024 02:49 PM IST
सार

साउथ के सुपरस्टार सूर्या इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कंगुवा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस दौरान उन्होंने साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'विक्रम' के अपने किरदार रोलेक्स को लेकर बात की है। उन्होंने इस किरदार की लोकप्रियता को अप्रत्याशित बताया है। 

विज्ञापन
Kanguva actor Suriya talk about popularity of his ROLEX character from Movie Lokesh Kanagaraj
सूर्या - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsuriya

विस्तार

सूर्या इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'कंगुवा' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। उनकी और बॉबी देओल के अभिनय वाली ये फिल्म इस साल की सबसे चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। अभिनेता के फैंस बेसब्री से इस फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म के अलावा फैंस उन्हें रोलेक्स के किरदार में भी देखने को लेकर काफी उत्सुक हैं। सूर्या साल 2022 में रिलीज हुई फिल्म विक्रम में रोलेक्स के किरदार में कैमियो करते नजर आए थे। हाल में ही अभिनेता ने अपने इस कैमियो को लेकर बात की है। 

विज्ञापन


'विक्रम' में रोलेक्स के किरदार में दिखे थे सूर्या 
सूर्या ने साल 2022 में दिग्गज अभिनेता कमल हासन की फिल्म 'विक्रम' में रोलेक्स के किरदार में नजर आए थे। साउथ के मशहूर निर्देशक लोकेश कनगराज के निर्देशन में बनी इस फिल्म में उनके कैमियो किरदार की काफी चर्चा हुई थी। अभिनेता इस किरदार में काफी खूंखार और क्रूर नजर आए थे। इस पर बात करते हुए अभिनेता ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनके इस कैमियो को इतने व्यापक तरीके से पसंद किया जाएगा।
विज्ञापन

The Raja Saab Poster: प्रभास ने जन्मदिन पर प्रशंसकों को दिया तोहफा, 'राजा साब' से एक और धांसू पोस्टर रिलीज
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्या ने रोलेक्स किरदार की लोकप्रियता को बताया अप्रत्याशित 
अभिनेता ने इसमें जोड़ते हुए बताया कि उन्होंने इसके लिए पूरे एक दिन की भी शूटिंग नहीं की थी। कंगुवा अभिनेता ने कहा कि उन्होंने इस किरदार के लिए सिर्फ आधे दिन की शूटिंग की थी। उन्होंने ने बताया कि उन्हें इसका बिलकुल भी अंदाजा नहीं था कि उनका ये किरदार इतना मशहूर हो जाएगा। अभिनेता ने रोलेक्स के रूप में अपने किरदार को एक शानदार किरदार में बदलने का श्रेय निर्देशक लोकेश कनगराज को दिया। इसके साथ ही उन्होंने उत्सुकता जाहिर करते हुए कहा कि वह भविय में रोलेक्स को पूरी तरह से फिल्म में निभाना चाहेंगे। 
Tamannaah Bhatia: फिर से साथ नजर आए विजय वर्मा-तमन्ना भाटिया, लव बर्ड्स का वायरल हुआ वीडियो
14 नवंबर को रिलीज होगी 'कंगुवा'
बात करें सूर्या की आगामी फिल्म 'कंगुवा' की, तो ये फिल्म 14 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में सूर्या के अलावा बॉलीवुड कलाकार बॉबी देओल और दिशा पाटनी भी नजर आने वाले हैं। सिरुथाई शिवा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को यूवी क्रिएशन और स्टूडियो ग्रीन द्वारा किया जा रहा है। फिल्म एक पीरियड एक्शन ड्रामा होने वाली है। इससे अब तक जारी हुए पोस्टर और वीडियो में दोनों कलाकारों का बेहद अलग और खतरनाक अवतार नजर आ रहा है। 
Jayam Ravi: कमल हासन के साथ अभिनय करना चाहते हैं जयम रवि, बोले- 'आलावंधन' में बतौर सह निर्देशक किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed