फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kangana Ranaut and Javed Akhtar controversy started from Hrithik roshan

Kangana Javed: ऋतिक-कंगना के अफेयर से शुरू हुआ था कंगना-जावेद का विवाद, जानें पूरा घटनाक्रम

Fri, 28 Feb 2025 02:55 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 28 Feb 2025 02:55 PM IST
सार

Kangana Javed: कंगना रनौत का जावेद अख्तर से विवाद सुलझ गया है। दोनों का विवाद ऋतिक रोशन के मामले से शुरू हुआ था। इस खबर में हम आपको कंगना और जावेद के विवाद के घटनाक्रम के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन
Kangana Ranaut and Javed Akhtar controversy started from Hrithik roshan
जावेद कंगना ऋतिक - फोटो : फोटो- सोशल मीडिया से
loader

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाती हैं। उनका पिछले कई सालों से गीतकार और पटकथा लेखक जावेद अखतर के साथ विवाद था। लेकिन यह विवाद सुलझ गया है। दोनों ने एक दूसरे से समझौता कर लिया है। इस खबर में हम आपको बता रहे हैं कि कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच क्या विवाद था।
विज्ञापन

कंगना और ऋतिक का था विवाद
ख्याल रहे कि कंगना रनौत और जावेद अख्तर के बीच साल 2016 से विवाद चल रहा है। यह विवाद जावेद अख्तर के घर पर एक बैठक के बाद से शुरू हुआ था। उस वक्त कंगना रनौत और ऋतिक रोशन के बीच विवाद चल रहा था। दोनों ने साल 2013 में 'कृष 3' फिल्म की शूटिंग की थी। फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच अफेयर की चर्चाएं थीं। कुछ दिन बाद दोनों का ब्रेकअप भी हो गया। साल 2016 में एक इंटरव्यू में कंगना ने ऋतिक को अपना पूर्व बॉयफ्रेंड बताया। लेकिन ऋतिक रोशन ने इससे इंकार किया था।

यह खबर भी पढ़ें: Kangana Ranaut: कंगना और जावेद अख्तर के बीच हुई सुलह, फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने की तारीफ; बोलीं- साथ काम करेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

Kangana Ranaut and Javed Akhtar controversy started from Hrithik roshan
कंगना रनौत-जावेद अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम
जावेद अख्तर ने सुलह के लिए रखी मीटिंग
ऋतिक ने कंगना के अफेयर वाली बात पर हैरानी जताई और उन्हें एक कानूनी नोटिस भेजा। नोटिस में मांग की कंगना उनसे माफी मांगे। इस पर कंगना ने ऋतिक को नोटिस भेज दिया। इसी बीच ऋतिक ने दावा किया कि कंगना ने उन्हें बहुत सारे ईमेल किए। यह विवाद तब और बढ़ गया था जब ऋतिक ने कंगना को दिमागी तौर से बीमार बताया। यह झगड़ा सार्वजनिक हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऋतिक रोशन के करीबी जावेद अख्तर कंगना और ऋतिक के दरमिया विवाद को खत्म कराना चाहते थे, इसलिए अपने घर पर एक मीटिंग रखी। 

यह खबर भी पढ़ें: Priyanka Chopra: प्रियंका ने वेस्टर्न कपड़े छोड़ इसलिए पहनना शुरू किया था सलवार सूट, मां ने बताई वजह
 
विज्ञापन

Kangana Ranaut and Javed Akhtar controversy started from Hrithik roshan
ऋतिक कंगना - फोटो : फोटो- इंस्टाग्राम
जावेद ने कंगना पर दर्ज कराया केस
इस मीटिंग में जावेद अख्तर ने कंगना से गुजारिश की कि वह ऋतिक से माफी मांगें। इस पर कंगना ने फौरन जवाब नहीं दिया। कंगना ने साल 2020 में एक इंटरव्यू में बताया कि ''माफ़िया' लोग हिंदी फ़िल्म इंडस्ट्री को चला रहे हैं और महेश भट्ट और जावेद अख्तर जैसे लोग इस कथित माफिया के हिस्सा हैं।' इसके बाद जावेद अख्तर ने कहा कि कंगना के उस वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है जिससे उनकी की छवि को नुकसान पहुंचा है। इसके बाद जावेद अख्तर ने कंगना के ऊपर मानहानि का केस दर्ज करा दिया। 

कंगना और जावेद सुलह के लिए राजी हुए
इसके बाद ये मामला तब और बढ़ गया जब कंगना ने जावेद अख्तर के खिलाफ केस दर्ज कराया। कंगना ने इल्जाम लगाया कि जावेद अख्तर ने उनपर माफी मांगने का दबाव डाला। हालांकि अदालत ने अख्तर के खिलाफ कार्रवाही पर रोक लगा दी। साल 2024 में दोनों पक्ष एक दूसरे से सुलह करने पर राजी हुए।

Kangana Ranaut and Javed Akhtar controversy started from Hrithik roshan
कंगना रनौत। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
कंगना को मिला था आखिरी मौका
चार फरवरी 2025 को कंगना और जावेद अख्तर को अपने झगड़े को खत्म करने के लिए मौजूद होना था। लेकिन कंगना की तरफ से कहा गया कि वह संसद में मौजूद रहेंगी, इसलिए अदालत नहीं आ सकती हैं। इस पर जावेद के वकील ने कंगना के अदालत में न आने पर उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी करने की मांग की। अदालत ने कंगना को गैरजमानती वारंट करने से पहले आखिरी मौका दिया था। इसके बाद आज यानी 28 फरवरी को कंगना को अदालत के बाहर देखा गया। 
 

कंगना ने जावेद के साथ फोटो शेयर की
शुक्रवार 28 फरवरी यानी आज कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया, जिसमें वह जावेद अख्तर के साथ नजर आ रही हैं। कंगना ने पोस्ट के साथ लिखा कि मामला सुलझ गया है। जावेद अख्तर उनकी अगली फिल्म के लिए गाना लिखने के लिए तैयार हो गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed