फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kangana Ranaut appears before a Mumbai court in a defamation case filed by noted lyricist Javed Akhtar

Kangana Ranaut: कंगना और जावेद अख्तर के बीच हुई सुलह, फोटो शेयर कर एक्ट्रेस ने की तारीफ; बोलीं- साथ काम करेंगे

Fri, 28 Feb 2025 01:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 28 Feb 2025 01:29 PM IST
सार

Kangana Ranaut: जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के मामले में कंगना रनौत आज मुंबई की एक अदालत में पेश हुईं। वर्षों पुराने इस मामले में दोनों के बीच मध्यस्थता के जरिए सुलह हो गई है।

विज्ञापन
Kangana Ranaut appears before a Mumbai court in a defamation case filed by noted lyricist Javed Akhtar
कंगना रनौत-जावेद अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

साल 2020 में जावेद अख्तर ने कंगना रनौत पर मानहानि का केस दर्ज किया था। यह अभी तक चल रहा था। हालांकि, आज शुक्रवार को दोनों के बीच सुलह हो गई है। जावेद अख्तर द्वारा दायर मानहानि के मामले में कंगना रनौत आज शुक्रवार को मुंबई की एक अदालत में पेश हुईं। दोनों ने मध्यस्थता के जरिए मामले को खत्म कर लिया है। कंगना ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी शेयर की है।

विज्ञापन

बोलीं- 'बहुत दयालु हैं जावेद जी'
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे और जावेद अख्तर साथ नजर आ रहे हैं। दोनों के चेहरों पर मुस्कान है। इसके साथ कंगना ने लिखा है, 'आज मैंने और जावेद जी ने मानहानि से जुड़े अपने कानूनी मामले को लेकर सुलह कर ली है। हमने मध्यस्थता के जरिए मामला सुलझा लिया है। जावेद जी बेहद दयालु हैं और शानदार इंसान हैं'।


विज्ञापन
विज्ञापन

कंगना की फिल्म के लिए लिखेंगे गाने
कंगना रनौत ने आगे लिखा, 'जावेद अख्तर मेरे निर्देशन में बनने वाली अगली फिल्म के लिए गाने लिखने को भी राजी हो गए हैं'। बता दें कि कंगना आज कोर्ट में पेश हुई थीं। 2020 के इस मामले को उन्होंने और जावेद अख्तर ने आपसी बातचीत के जरिए कोर्ट के बाहर हल कर लिया। 


 

विज्ञापन

क्या था मामला?
कुछ दिन पहले मुंबई की एक अदालत ने कंगना रनौत को 'आखिरी मौका' दिया था। इससे पहले कि उनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जाए, क्योंकि उन्होंने और अख्तर के बीच लंबे समय से चल रहे मानहानि मामले को सुलझाने के लिए मध्यस्थता बैठक को छोड़ दिया था। कंगना ने कथित तौर पर बांद्रा अदालत को सूचित किया था कि वे संसद में मौजूद थीं। इसके चलते अदालत में पेश होना मुश्किल हो गया था। साल 2020 में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद कंगना ने एक इंटरव्यू के दौरान ऋतिक से मुलाकात का जिक्र किया। इस दौरान उन्होंने जावेद अख्तर का नाम भी लिया। गीतकार ने कंगना के इस बयान को मानहानि मानते हुए उनके खिलाफ मानहानि की शिकायत दर्ज कराई थी। कंगना के वर्क फ्रंट की बात करें तो बीते महीने वे फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed