फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kamya punjabi slams tanya mittal for ashnoor kaur body shaming know what se says

अशनूर कौर की बॉडी शेमिंग करने पर तान्या मित्तल हुईं ट्रोल, काम्या पंजाबी ने बोला हमला; कहा- ‘ये बकवास बंद करो’

Wed, 29 Oct 2025 04:45 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 29 Oct 2025 04:45 PM IST
सार

Kamya Punjabi Slams Tanya Mittal: बीते दिनों बिग बॉस 19 में तान्या मित्तल ने अशनूर कौर की बॉडी को लेकर भद्दे कमेंट किए थे। अब टीवी अभिनेत्री काम्या पंजाबी ने तान्या पर हमला बोला है। 

विज्ञापन
Kamya punjabi slams tanya mittal for ashnoor kaur body shaming know what se says
काम्या पंजाबी और तान्या मित्तल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बिग बॉस 19 में घरवालों के बीच आए दिन बवाल हो रहा है। शो जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है प्रतियोगियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है। बीते दिनों तान्या मित्तल सहित कुछ कंटेस्टेंट द्वारा अशनूर कौर को बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा था। इस मामले पर टीवी अभित्री काम्या पंजाबी ने तान्या का विरोध किया है। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन

काम्या पंजाबी ने तान्या मित्तल पर बोला हमला
टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी ने अपने एक्स अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, ‘तान्या आप बुलाती होंगी इंडोनेशिया से मसाज स्पेशलिस्ट। आपकी होंगी हजारों फैक्ट्रियां, लेकिन फिर भी अशनूर कौर आपसे ज्यादा क्यूट, समझदार, और क्लासी लड़की हैं। इस बकवास को बंद न करने के लिए अन्य महिलाओं को भी सलाम। बॉडी शेमिंग बंद करो।"

विज्ञापन

 


तान्या मित्तल ने अशनूर को क्या कहा था?
एक एपिसोड में तान्या मित्तल, अशनूर कौर के लुक्स का मजाक उड़ाते है और यह कहते हुए नजर आईं कि उनके अच्छे कपड़े उन पर जंचते नहीं। नीलम ने अशनूर की तुलना डायनासोर से करते हुए उन्हें जुरासिक पार्क बताया। इस टिप्पणी की ऑनलाइन आलोचना होने लगी और प्रशंसकों ने प्रतिभागियों की असंवेदनशीलता और धमकाने वाले व्यवहार पर गुस्सा जताया।

यह खबर भी पढ़ें: जुबीन गर्ग मौत मामले में जांच पर भड़के कांग्रेस सांसद, असम सीएम हिमंत को दी चेतावनी; बोले- निर्दोष लोगों को…

इस वीकएंड बिग बॉस 19 में क्या हुआ?
बता दें इस वीकेंड पर शो से दो प्रतियोगी और बाहर हो गए हैं, जिसमें बसीर अली और नेहल चुडासमा का नाम शामिल है। हालांकि बसीर-नेहल के एविक्शन से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है और यूजर्स नेहल को इसके लिए जिम्मेदार मान रहे हैं। अब शो में मृदुल तिवारी, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना, नीलम गिरी, शहबाज बदेशा, तान्या मित्तल, कुनिका सदानंद, अशनूर कौर, प्रणीत मोरे, मालती चाहर और अभिषेक बजाज के बीच खिताब को लेकर टक्कर हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed