फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Congress leader warns Assam cm himanta biswa sarma regarding zubeeng garg death

जुबीन गर्ग मौत मामले में जांच पर भड़के कांग्रेस सांसद, असम सीएम हिमंत को दी चेतावनी; बोले- निर्दोष लोगों को…

Wed, 29 Oct 2025 03:46 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Wed, 29 Oct 2025 03:46 PM IST
सार

Zubeen Garg Death Case: असमिया गायक जुबीन गर्ग के निधन को लेकर एक महीने से लगातार जांच चल रही है। अब इसे लेकर कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने असम सरकार को चेतावनी दी है। जानिए उन्होंने क्या कहा।

विज्ञापन
Congress leader warns Assam cm himanta biswa sarma regarding zubeeng garg death
जुबीन गर्ग और कांग्रेस एमपी - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

गायक जुबीन गर्ग के निधन ने सभी को हैरान कर दिया था। उनकी मौत को लेकर एसआईटी लगातार जांच कर रही है। इसमें कई खुलासे भी हुए और कई लोगों को हिरासत में लिया गया। अब इस जांच पर कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई ने टिप्पणी करते हुए असम सरकार पर आरोप लगाए हैं। चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा। 

विज्ञापन

असम सरकार को चेतावनी दी
कांग्रेस के सांसद गौरव गोगोई ने एएनआई से बात करते हुए दिवंगत गायक जुबीन गर्ग मौत मामले की  जांच को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा, "मैं हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में चल रही असम सरकार को चेतावनी दे रहा हूं कि एसआईटी के जरिए निर्दोष लोगों को निशाना न बनाया जाए। 30 दिन से ज्यादा बीत चुके हैं और हमें अभी भी नहीं पता कि जुबीन गर्ग की मौत कैसे हुई। सच्चाई का पता लगाने के बजाय, एसआईटी का इस्तेमाल सीएम के कार्यकर्ताओं और आलोचकों को परेशान करने के लिए किया जा रहा है। 5 महीने बाद, उनकी पार्टी सत्ता से बाहर हो जाएगी।"

विज्ञापन

 


यह खबर भी पढ़ें: मैथ्यू पेरी के निधन के दो साल बाद बहन का चौंकाने वाला दावा, बोलीं- आज भी सुनाई देती है आवाज


एसआईटी कर रही जांच
राज्य पुलिस की सीआईडी का 10 सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) जुबीन गर्ग की मौत के मामले की जांच कर रही है, जिसमें अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सिंगापुर पुलिस भी जांच कर रही है और असम से एसआईटी अधिकारी अपनी जांच के तहत दक्षिण-पूर्वी एशियाई देश का दौरा करने वाले हैं। बता दें कि जुबीन के निधन के बाद वैदिक अनुष्ठान परिवार द्वारा उनके स्टूडियो में आयोजित किए गए, जिसमें जुबीन गर्ग के पिता, पत्नी, बहन और अन्य लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed