Kamya Panjabi: 'बालिका वधु' की प्रत्यूषा बनर्जी को याद कर छलका काम्या पंजाबी का दर्द, शेयर किया इमोशनल वीडियो
काम्या ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रत्यूषा बनर्जी की याद में फैंस संग एक वीडियो साझा किया है। यह वीडियो कुछ तस्वीरों का कलेक्शन है। इन तस्वीरों में काम्या के साथ अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी नजर आ रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी की सबसे पॉपुलर अभिनेत्री काम्या पंजाबी के अभिनय के फैंस दीवाने हैं। काम्या पंजाबी छोटे पर्दे के कई टीवी शोज में भी नजर आ चुकी हैं। काम्या पंजाबी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपने फैंस से बहुत प्यार करती हैं, लेकिन जब कोई यूजर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश करता है तो वह जवाब देने से भी पीछे नहीं हटती हैं। हाल ही में, काम्या ने 'बालिका वधु' फेम प्रत्यूषा बनर्जी को याद कर एक वीडियो शेयर किया है।
वीडियो साझा कर प्रत्यूषा को किया याद
काम्या ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रत्यूषा बनर्जी की याद में फैंस संग एक वीडियो साझा किया है। यह वीडियो कुछ तस्वीरों का कलेक्शन है। इन तस्वीरों में काम्या के साथ अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी नजर आ रही हैं। पुराने दिनों को याद करते हुए काम्या ने इस इमोशनल वीडियो को शेयर किया है। साथ ही बहुत ही भावुक कर देने वाला कैप्शन दिया है। फैंस भी इस वीडियो को देखकर काफी इमोशनल हो रहे हैं।
View this post on Instagram
भावुक शब्दों से बयां किया दर्द
काम्या ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'कभी-कभी सोचती हूं कहां होगी तू। हमें याद करती होगी? खुश तो होगी ना? क्या वहां से हम सबको देख रही होगी ? फिर सोचती हूं न ही देखें तो अच्छा है। न याद करे कभी हमें। सब कुछ भूल जाए और बस खुश रहे।बहुत खुश, लेकिन याद रखना मैं तुझे हमेशा याद रखूंगी। फर्स्ट अप्रैल।' काम्या की इस वीडियो में प्रत्यूषा बनर्जी के साथ बिताए बेस्ट मोमेंट्स की तस्वीरें हैं, जिन्हें शेयर कर वह काफी इमोशनल हुईं।
Nysa Devgan: 'ये हैं आजकल के बच्चे...', काजोल की बात नहीं मानने पर ट्रोल्स का शिकार हुई नीसा देवगन
यूजर्स भी हुए इमोशनल
काम्या के इस पोस्ट पर उनके फैंस भी काफी इमोशनल हो रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, आज भी प्रत्यूषा हमारे दिलों में जिंदा हैं। हम कभी उन्हें नहीं भूल सकते हैं। दूसरे यूजर ने लिखा, हौसला रखिए काम्या, वह जहां भी होगी बेहद खुश हो होगी। एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, सच में कभी-कभी प्रत्यूषा की बहुत याद आती है।