{"_id":"6915d6bea9c6bb0282071840","slug":"kalyani-priyadarshan-gets-lesson-from-father-priyadarshan-after-lokah-chapter-one-success-2025-11-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कल्याणी प्रियदर्शन को विरासत में मिली ये अहम चीज, 'लोका चैप्टर 1' की सक्सेस के बाद की पिता प्रियदर्शन की तारीफ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
कल्याणी प्रियदर्शन को विरासत में मिली ये अहम चीज, 'लोका चैप्टर 1' की सक्सेस के बाद की पिता प्रियदर्शन की तारीफ
Thu, 13 Nov 2025 06:31 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Thu, 13 Nov 2025 06:31 PM IST
सार
Kalyani Priyadarshan: फिल्म 'लोका चैप्टर 1' की कामयाबी के बाद से अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन सुर्खियों में हैं। उन्होंने बताया है कि उन्हें उनके पिता से सबसे अच्छी कौन सी चीज मिली है।
विज्ञापन
कल्याणी प्रियदर्शन
- फोटो : इंस्टाग्राम @kalyanipriyadarshan
विस्तार
अभिनेत्री कल्याणी प्रियदर्शन हाल ही में फिल्म 'लोका चैप्टर 1' में नजर आईं। इस फिल्म ने दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। इसकी कामयाबी के बाद अभिनेत्री मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा मशहूर अभिनेत्रियों में शामिल हो गई हैं। कल्याणी को मिल रही तारीफों के बीच उन्होंने बताया है कि उन्हें उनके पिता, प्रियदर्शन से विरासत में सबसे अच्छी कौन सी चीज मिली है।
विज्ञापन
Trending Videos
कल्याणी प्रियदर्शन को पिता से क्या मिला?
TOI से बातचीत में कल्याणी प्रियदर्शन ने इस बात का खुलासा किया कि उन्हें उनके पिता से क्या मिला है। उन्होंने कहा 'मैं हमेशा से कहती आ रही हूं कि मैंने अपने पिता से जो हासिल किया वह है, उनके काम करने का तरीका और प्रोफेशनलिज्म। मैंने अपनी पूरी जिंदगी उन्हें काम करते हुए देखा है। आज भी वह काम करते हैं। अब उन्हें काम करने की जरूरत नहीं है। अब उनकी काफी उम्र हो चुकी है। अब उनका शरीर भी उतना मजबूत नहीं है। इसके बावजूद वह अच्छे शूट की कोशिश करते हैं। बीमार होते हैं फिर भी काम करते हैं।'
यह खबर भी पढ़ें: 'द गर्लफ्रेंड' के सक्सेस इवेंट में पहुंचे विजय देवरकोंडा, रश्मिका के साथ किया ऐसा काम कि वायरल हो गया वीडियो

प्रियदर्शन
- फोटो : सोशल मीडिया
लोग कहेंगे कि मैं मेहनती हूं
अपने पिता के काम की तारीफ करते हुए कल्याणी ने कहा 'पिता के काम करने के तरीके ने मुझे प्रेरित किया। कहीं न कहीं, यह मेरी जिंदगी का हिस्सा बन गया। मेरे साथ काम करने वाले लोग मेरे बारे में बहुत कुछ कह सकते हैं। आखिर में वह यह कहेंगे कि मैं मेहनती हैं। मुझे ये गुण मेरे पिता से मिला है।'

प्रियदर्शन का वर्कफ्रंट
फिल्म निर्माता प्रियदर्शन फिल्म 'भूत बंगला' का निर्देशन कर रहे हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार, परेश रावल, तब्बू और वामिका गब्बी होंगे। वह फिल्म 'हैवान' का भी निर्देशन कर रहे हैं। इसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान होंगे।