फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kalki 2898 AD trailer can be announced on 3 june filmmakers are waiting for the loksabha election 2024 results

Kalki 2898 AD: इस दिन हो सकती है 'कल्कि 2898 एडी' के ट्रेलर की घोषणा, चुनावी माहौल ठंडा होने का हो रहा इंतजार!

Mon, 03 Jun 2024 09:10 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 03 Jun 2024 09:10 AM IST
सार

सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' के ट्रेलर को देखने के लिए दर्शकों का इंतजार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच ट्रेलर को लेकर अब एक चर्चा चल पड़ी है। 

विज्ञापन
Kalki 2898 AD trailer can be announced on 3 june filmmakers are waiting for the loksabha election 2024 results
फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' - फोटो : इंस्टाग्राम @actorprabhas

विस्तार

सुपरस्टार प्रभास की फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' की रिलीज की तारीख अब तेजी से पास आती जा रही है। ऐसे में फिल्म का प्रचार भी रफ्तार पकड़ने लगा है। फिल्म का पोस्टर आ चुका है, किरदारों के फर्स्ट लुक भी सामने आ चुके हैं और तो और पिछले दिनों एनिमेटेड वेब सीरीज 'बुज्जी और भैरव' को भी जारी कर दिया गया है, लेकिन एक चीज का अभी भी आना बाकी है। हम बात कर रहे हैं 'कल्कि 2898 एडी' के ट्रेलर की, जिसे अभी तक रिलीज नहीं किया गया है।

विज्ञापन


Jiah Khan Death Anniversary: 6 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़कर गई थीं जिया खान, 19 की उम्र में किया था डेब्यू
विज्ञापन


इस दिन हो सकती है ट्रेलर की घोषणा
'कल्कि 2898 एडी' का ट्रेलर भले ही रिलीज नहीं हुआ हो, मगर इसे लेकर अब एक चर्चा चल पड़ी है। 123 तेलुगु वेबसाइट की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रेलर की घोषणा आज यानी 3 जून को की जाएगी। वहीं, 7 जून को ट्रेलर के रिलीज होने की संभावना जताई जा रही है। कहा जा रहा है कि 7 जून तक आते-आते चुनाव का माहौल खत्म हो जाएगा, क्योंकि चार जून को नतीजे आ रहे हैं। ऐसे में ट्रेलर को नतीजों के बाद ही रिलीज करना सही रहेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


Box Office Collection: रविवार को मिस्टर एंड मिसेज माही की कमाई में हल्की सुधार, श्रीकांत-भैया जी का बुरा हाल

ये कलाकार आएंगे नजर
'कल्कि 2898 एडी' का निर्देशन नाग अश्विन ने किया है। वहीं, वैजयंती मूवीज ने फिल्म का निर्माण किया है। इसे 27 जून, 2024 को रिलीज किया जाएगा। फिल्म का संगीत संतोष नारायणन ने तैयार किया है। 'कल्कि 2898 एडी' में प्रभास के साथ-साथ अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी नजर आएंगे। फिल्म का बजट 600 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है, जो वाकई में बहुत बड़ी रकम है।

Jahnvi Kapoor: साउथ सिनेमा में आकर श्रीदेवी के करीब महसूस करती हैं जान्हवी, बोलीं-NTR सर के साथ अच्छे संबंध थे 

प्राइम वीडियो स्ट्रीम हो रही है 'बुज्जी और भैरव' 
एनिमेटेड वेब सीरीज 'बुज्जी और भैरव' की बात करें तो इसे प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है। यह 31 मई से स्ट्रीम हो रही है। 'बुज्जी और भैरव' के जरिए दर्शक इन दोनों किरदारों के बारे में विस्तृत रूप से जान सकेंगे और इसीलिए निर्माताओं ने इसे बनाया भी है। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि फिल्म निर्माता 'बुज्जी और भैरव' से बच्चों तक पहुंच बनाने की भी कोशिश कर रहे हैं।

Amitabh-Jaya Love Story: बेहद फिल्मी है बॉलीवुड के 'शहंशाह' और 'गुड्डी' की प्रेम कहानी, सादगी से हुई थी शादी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed