फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kajal Pisal on speculation of Replacing Disha Vakani In Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah says totally fake news

TMKOC: क्या वाकई दिशा वकानी की जगह काजल पिसल निभाएंगी दया बेन की भूमिका? जानिए दावे की हकीकत

Mon, 31 Mar 2025 03:24 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 31 Mar 2025 03:24 PM IST
सार

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: साल 2017 के बाद से दिशा वकानी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से दूर हैं। वे मैटरनिटी लीव पर गई थीं और इसके बाद उन्होंने शो में वापसी नहीं की। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि उनकी जगह अब यह भूमिका काजल पिसल निभाएंगी। आइए जानते हैं सच्चाई...

विज्ञापन
Kajal Pisal on speculation of Replacing Disha Vakani In Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah says totally fake news
काजल पिसल, दिशा वकानी - फोटो : इंस्टाग्राम
loader

विस्तार

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' लंबे वक्त से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस शो का हर किरदार बेहद खास है और दर्शकों से सीधे तौर पर जुड़ा है। मगर, जेठालाल और दयाबेन की बात ही अलग है। दयाबेन का किरदार अभिनेत्री दिशा वकानी ने बड़ी ही खूबसूरती से अदा किया। साल 2017 में वे मैटरनिटी लीव पर चल गईं। तब से फैंस शो में उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, अब दिशा वापस नहीं आएंगी। शो के निर्माता असित मोदी भी इसकी पुष्टि कर चुके हैं। कहा जा रहा है कि मेकर्स को दिशा का रिप्लेसमेंट भी मिल गया है।

विज्ञापन

कयासों को बताया फेक न्यूज
कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए जा रहे हैं कि अभिनेत्री काजल पिसल अब 'तारक मेहता' शो में दयाबेन की भूमिका करती दिखेंगी। इस तरह के कयासों पर खुद काजल ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे दावों को फेक न्यूज बताया है। काजल ने स्पष्ट किया है कि वे 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में दयाबेन की भूमिका नहीं अदा कर रही हैं। हालांकि, काजल ने यह भी कहा कि उन्होंने शो के लिए ऑडिशन दिया था।

यह खबर भी पढ़ें:

Kartik Aaryan: गंगटोक में फैंस के बीच फंसे कार्तिक आर्यन, वायरल हो रहा वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

बोलीं- 'मैं 'झनक' में काम कर रही हूं'
दावे किए जा रहे हैं कि काजल पिसल ने अब दिशा वकानी को रिप्लेस कर दिया है। उनकी तस्वीर भी वायरल हो रही है। इस बारे में जूम से बातचीत में काजल पिसल ने स्पष्ट किया कि ऐसी खबरें पूरी तरह झूठ हैं। साथ ही बताया कि तस्वीर पुरानी है। काजल ने कहा कि उनके पास इस खबर को लेकर कई कॉल और मैसेज आ रहे हैं, लेकिन इस खबर में कोई सच्चाई नहीं है। काजल ने कहा, 'मैं पहले से ही 'झनक' में काम कर रही हूं। ऐसे में यह खबर झूठ है। हां, मैंने दया बेन के लिए साल 2022 में ऑडिशन दिया था और वो फोटो अब वायरल हो रही है। अब मैं सिर्फ यही कहूंगी कि शो में मेरे काम करने की खबर फेक न्यूज है'।

यह खबर भी पढ़ें:
Monalisa: कितने भरोसेमंद हैं मोनालिसा को लेकर फिल्म बनाने वाले सनोज मिश्रा? हर फिल्म से जुड़ा रहा है विवाद

विज्ञापन

परिवार के साथ समय बिता रहीं दिशा
बता दें कि दिशा वकानी ने नवंबर 2015 में शादी रचाई। साल 2017 में वे मैटरनिटी लीव पर चली गईं। बीच-बीच में उनकी वापसी की खबरें आती रहीं, लेकिन दिशा ने शो में वापसी नहीं की। साल 2022 में उन्होंने अपने दूसरे बच्चे का स्वागत किया। अभिनेत्री ने कथित तौर पर अभिनय छोड़ने का फैसला किया है।



यह खबर भी पढ़ें:
Raza Murad: रजा मुराद का चौंकाने वाला खुलासा, राज कुमार ने इस हरकत पर एक शख्स को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed