फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Raza Murad revealed shocking episode from past when Raaj Kumar beat a man until he died Know reason

Raza Murad: रजा मुराद का चौंकाने वाला खुलासा, राज कुमार ने इस हरकत पर एक शख्स को पीट-पीटकर मौत के घाट उतारा

Mon, 31 Mar 2025 02:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 31 Mar 2025 02:49 PM IST
सार

Legendary Actor Raaj Kumar: हाल ही में रजा मुराद ने दिग्गज एक्टर राज कुमार को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जुहू बीच पर राज कुमार ने एक बार एक शख्स की इतनी पिटाई कर डाली कि उस शख्स ने दम तोड़ दिया। उन्होंने इसकी वजह भी बताई।

विज्ञापन
Raza Murad revealed shocking episode from past when Raaj Kumar beat a man until he died Know reason
रजा मुराद- राज कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

दिवंगत अभिनेता राज कुमार पर कभी हत्या का मामला चला था। हालांकि, लंबी कानूनी लड़ाई के बाद उन्हें बरी कर दिया गया। इस बारे में हाल ही में अभिनेता रजा मुराद ने बात की। न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत में उन्होंने सुपरस्टार राज कुमार  को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एक बार जुहू बीच पर राज कुमार ने एक शख्स को पीटते-पीटते मौत के घाट उतार दिया था।

विज्ञापन

महिला मित्र पर की थी अभद्र टिप्पणी
दरअसल, राज कुमार को शख्स की अभद्र टिप्पणी पर गुस्सा आया, जो उसने अभिनेता के एक मित्र की महिला मित्र पर की। एएनआई से बातचीत में रजा मुराद ने अभिनेता राज कुमार से जुड़ा वह किस्सा याद करते हुए कहा, 'एक बार राज सर अपने एक दोस्त और उसकी गर्लफ्रेंड के साथ जुहू बीच पर थे। तभी अचानक एक शख्स ने उन महिला मित्र पर गलत टिप्पणी कर दी। इस बात पर राज सर इतने नाराज हुए कि उस शख्स की पिटाई शुरू कर दी। उन्होंने उसे इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई'।

यह खबर भी पढ़ें:
Saira Banu: 'हमारे घर ईद एकता का उत्सव होता, दुनिया खूबसूरत लगती', ईद पर सायरा बानो को याद आए दिलीप साहब

विज्ञापन
विज्ञापन

लंबी कानूनी लड़ाई के बाद हुए बरी
रजा मुराद ने यह चौंकाने वाला खुलासा करने के बाद कहा कि इसके बाद राज कुमार पर एक हत्या का मामला था। मेरे पिता उनके बहुत अच्छे दोस्त थे, इसलिए वे उनका सपोर्ट करने के लिए हर अदालती सुनवाई में जाते थे'। रजा मुराद ने आगे बताया कि इस मामले में राज कुमार पर एक लंबी कानूनी लड़ाई चली। हालांकि, बाद में उन्हें बरी कर दिया गया।

यह खबर भी पढ़ें:
John Abraham: जॉन अब्राहम ने प्रशंसकों के साथ मनाई ईद, गले लगकर दी बधाई, देखिए वीडियो

विज्ञापन

राज कुमार ने 70 से ज्यादा फिल्मों में किया काम
बातचीत में रजा मुराद ने राज कुमार के व्यक्तित्व पर बात की और उन्हें एक ऐसा इंसान बताया जिसने अपनी शर्तों पर जिंदगी जी। रजा मुराद ने कहा, 'वे एक कश्मीरी पंडित थे और फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले वे पुलिस सब-इंस्पेक्टर थे। बाद में वह एक बड़े स्टार बन गए'। राज कुमार के करियर की बात करें तो उन्होंने अपने करियर में 70 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। साल 1996 में राज कुमार इस दुनिया को अलविदा कह गए। 

यह खबर भी पढ़ें:
Kapil Sharma: कपिल ने फैंस को दी ईदी, दिखाई अपनी नई फिल्म की झलक; लोगों में बढ़ा उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed