फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Kailash Kher Sells BKC Office For 10.75 Crore Makes 25 Lakh In 10 Months

कैलाश खेर: 10 महीने पहले खरीदा था ऑफिस, अब करोड़ों में बेचा; कितनी हुई कमाई? जानें पूरा मामला

Sat, 12 Sep 2026 11:51 AM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Sat, 12 Sep 2026 11:51 AM IST
सार

Kailash Kher: बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के मशहूर सिंगर कैलाश खेर ने मुंबई के पॉश इलाके बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में अपना ऑफिस बेच दिया है। जानिए क्या है पूरा मामला। 
 

विज्ञापन
Kailash Kher Sells BKC Office For 10.75 Crore Makes 25 Lakh In 10 Months
कैलाश खेर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कैलाश खेर भारत के सबसे अलग और दमदार आवाज वाले सिंगर्स में गिने जाते हैं। उन्होंने सूफी, लोक और भक्ति संगीत को फिल्मों के म्यूजिक के साथ खास अंदाज में पेश किया है। 'अल्लाह के बंदे' से उन्हें खास पहचान मिली थी।
विज्ञापन

इसके बाद 'तेरी दीवानी', 'या रब्बा' और 'बाहुबली' फ्रेंचाइजी के गानों ने भी उनकी आवाज को घर-घर तक पहुंचाया। संगीत की दुनिया में अपनी खास पहचान बनाने वाले कैलाश खेर अब प्रॉपर्टी डील को लेकर चर्चा में हैं। 
विज्ञापन

 
सिर्फ 10 महीने में बेचा ऑफिस
कैलाश खेर ने 2,619 वर्ग फीट का यह ऑफिस 10.75 करोड़ में बेचा है। खास बात यह है कि कैलाश खेर ने इस प्रॉपर्टी को सिर्फ 10 महीने पहले ही 10.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। यानी खरीदने के 10 महीने बाद उन्होंने इसे 25 लाख ज्यादा कीमत में बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


CRE Matrix की ओर से एक्सेस किए गए प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, इस ऑफिस की बिक्री 9 सितंबर 2026 को रजिस्टर हुई। इसे लेकवाटर रिटेल प्राइवेट लिमिटेड ने कैलाश खेर से खरीदा है। 

Kailash Kher Sells BKC Office For 10.75 Crore Makes 25 Lakh In 10 Months
कैलाश खेर - फोटो : सोशल मीडिया
BKC में कहां है कैलाश खेर का ऑफिस?
कैलाश खेर का यह ऑफिस BKC के ट्रेड सेंटर की सातवीं मंजिल पर स्थित है। यह बांद्रा ईस्ट में MTNL बिल्डिंग के सामने है। 2,619 वर्ग फीट के इस ऑफिस के साथ एक कार पार्किंग की जगह भी शामिल है।

प्रॉपर्टी के लिए रजिस्टर्ड डील 10.75 करोड़ की है। डॉक्यूमेंट्स के मुताबिक, इस ट्रांजैक्शन पर 64.50 लाख की स्टांप ड्यूटी भी चुकाई गई है।

Kailash Kher Sells BKC Office For 10.75 Crore Makes 25 Lakh In 10 Months
कैलाश खेर - फोटो : इंस्टाग्राम- @kailashkher
25 लाख का फायदा या नुकसान?
  • कागजों के हिसाब से कैलाश खेर ने ऑफिस को 10.50 करोड़ में खरीदा था और अब 10.75 करोड़ में बेचा है।
  • इस हिसाब से उन्हें 25 लाख ज्यादा मिले।
  • प्रॉपर्टी की कीमत में करीब 2.4 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
  • हालांकि, इसे कैलाश खेर का असली मुनाफा नहीं माना जा सकता।
  • प्रॉपर्टी खरीदने और बेचने के दौरान स्टांप ड्यूटी, रजिस्ट्रेशन फीस, टैक्स और दूसरी ट्रांजैक्शन कॉस्ट जैसे खर्च भी होते हैं।
  • इन खर्चों को ध्यान में रखने के बाद असल मुनाफा इससे कम हो सकता है। 

ये भी पढ़ें- इंटरव्यू: बापू की कौन सी सीख फॉलो कर रहे आसिफ खान? बिग बॉस 20 में अलग पहचान बनाने में जुटे ‘पंचायत’ के दामाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed