फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jurassic world rebirth x review netizens liked the film story and effects

Jurassic World Rebirth X Review: ‘जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ’ की कहानी ने दर्शकों को किया दीवाना, बोले- ‘शानदार’

Fri, 04 Jul 2025 11:54 AM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Fri, 04 Jul 2025 11:54 AM IST
सार

Jurassic World Rebirth: हॉलीवुड की मोस्ट एडवेंचर फिल्म 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' आज शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। आइए जानते हैं फिल्म को लेकर नेटिजंस कैसी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

विज्ञापन
Jurassic world rebirth x review netizens liked the film story and effects
जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ - फोटो : एक्स

विस्तार

स्कारलेट जोहानसन और जोनाथन बेली स्टारर अभिनीत 'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' आज यानी 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म एक बार फिर से दर्शकों को डायनासोर की दुनिया में ले चल रही है। यह फिल्म 'जुरासिक पार्क' फ्रैंचाइज की 7वीं और 'जुरासिक वर्ल्ड' सीरीज की चौथी फिल्म है। इस फिल्म के रिलीज होते ही एक्स पर नेटिजंस के रिएक्शंस आ रहे हैं। चलिए जानते हैं उन्हें कैसी लगी फिल्म। 

विज्ञापन

नेटिंजस को पसंद आ रही फिल्म
'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' के सिनेमाघरों में रिलीज होते ही नेटिजंस एक्स पर फिल्म को लेकर रिव्यू दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि उन्हें यह फिल्म बहुत पसंद आ रही है। इसकी कहानी फिर से उन्हें पिछले भागों की दुनिया में ले गई। दूसरे यूजर ने कहा कि यह शानदार फिल्म है, जिसमें जबरदस्त विजुअल इफेक्ट्स डाले गए हैं। वहीं एक यूजर ने कहा की यह फिल्म मस्ट वॉच्ड है। इसके अलावा अन्य यूजर्स ने कहा कि यह फिल्म बिल्कुल उबाऊ नहीं है, इसने भरपूर आनंद दिया। 

विज्ञापन

 

 

 
 
 


फिल्म के बारे में
'जुरासिक वर्ल्ड रीबर्थ' फिल्म में स्कारलेट जोहानसन, महेरशला अली, जोनाथन बेली, रूपर्ट फ्रेंड, मैनुअल गार्सिया-रुल्फो, एड स्क्रेन और लूना ब्लेज जैसे कलाकार मौजूद हैं। जैरेथ एडवर्ड्स द्वारा फिल्म का निर्देशन किया गया है और विड कोएप ने इसकी कहानी लिखी है। इस फिल्म का निर्माण ‘द कैनेडी/मार्शल कंपनी’ और ‘एम्बलिन एंटरटेनमेंट’ के बैनर तले तैयार किया गया है। और इसे यूनिवर्सल पिक्चर्स द्वारा सहयोग प्राप्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed