फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Journalist Maria Shriver Revealed About Her Ex Husband Arnold Schwarzenegger's Affair In Her Book I Am Maria

Maria Shriver: नौकरानी से था अर्नोल्ड का अफेयर, पति की सच्चाई जान टूट गई थीं मारिया, किताब में किए खुलासे

Thu, 27 Mar 2025 01:30 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 27 Mar 2025 01:30 PM IST
सार

Maria Shriver: हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड श्वार्जनेगर अपनी व्यक्तिगत जिंदगी को लेकर काफी चर्चाओं में रहे हैं। अब उनकी पूर्व पत्नी और अमेरिकन पत्रकार मारिया श्राइवर ने अपनी किताब में अभिनेता के साथ अपने रिश्ते को लेकर काफी खुलासे किए हैं। जानिए इस किताब में क्या लिखा है।

विज्ञापन
Journalist Maria Shriver Revealed About Her Ex Husband Arnold Schwarzenegger's Affair In Her Book I Am Maria
मारिया श्राइवर और अर्नोल्ड अर्नोल्ड श्वार्जनेगर - फोटो : इंस्टाग्राम-@mariashriver और @schwarzenegger

विस्तार

अमेरिकन पत्रकार और लेखिका मारिया श्राइवर ने हाल ही में अपने उस वक्त को याद किया जब वो अपने पति अर्नोल्ड श्वार्जनेगर का अपनी नौकरानी से अफेयर का पता चलने के बाद टूट गई थीं। अपनी पुस्तक ‘आई एम मारिया’ में उन्होंने खुलासा किया कि अपने पति अर्नोल्ड के अफेयर के बारे में जानकर वह फूट-फूटकर रो पड़ी थीं। मारिया और अर्नोल्ड के चार बच्चे हैं, जिनके नाम कैथरीन श्वार्जनेगर प्रैट, क्रिस्टीना श्वार्जनेगर, पैट्रिक श्वार्जनेगर और क्रिस्टोफर श्वार्जनेगर हैं।

विज्ञापन

खुद को किया प्रेरित
पीपल मैगजीन के मुताबिक, मारिया ने अपनी किताब के एक अंश में लिखा है, “जब मैं होटल के कमरे में फर्श पर अंधेरे में अकेले बैठी थी, मेरे चेहरे पर आंसू बह रहे थे। तब मैंने खुद से कहा, मारिया ये तुम्हारा अंत नहीं है, ये तुम्हारा अंत नहीं हो सकता है। इसे अपने लिए एक नई शुरूआत बनाओ।”

विज्ञापन

मैं पूरी तरह से टूट गई थी
मारिया ने अपनी किताब में आगे कहा, “खुद को मोटिवेट करने के बावजूद मैं दुख, गुस्सा, उदासी और चिंता में थी। इस घटना ने मेरा दिल तोड़ दिया, मेरी आत्मा तोड़ दी। इसने मेरे अंदर जो कुछ भी था, उसे तोड़ दिया। मैं समझ नहीं पा रही थी कि मैं कौन हूं, मैं कहां की हूं। सच कहूं तो ये बहुत ही डरावना और दर्दनाक था।” 

विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Shabana Azmi: जावेद-कंगना के कानूनी मामले पर शबाना आजमी का बड़ा खुलासा, कहा- ‘ये आपसी समझौता नहीं था, वो…’

मारिया ने 2011 में दी थी तलाक की अर्जी
ई न्यूज के मुताबिक, मारिया श्राइवर ने 2011 में अर्नोल्ड के धोखे के बारे में जानने के बाद तलाक की अर्जी दी थी। अभिनेता अर्नोल्ड ने काउंसिलिंग के दौरान अपने अफेयर की बात को कबूल कर लिया था। ई-न्यूज के मुताबिक, अर्नोल्ड का अफेयर अपने घर की नौकरानी मिल्ड्रेड बेना के साथ था और उसने जोसेफ बेना नाम के एक बेटे को जन्म भी दिया था।

यह खबर भी पढ़ें: Veera Dheera Sooran: मुश्किलों में चियान विक्रम की ‘वीरा धीरा सूरन’, प्रीमियर शो हुए रद्द!

अर्नोल्ड ने मानी अपनी गलती
2023 में अपनी डॉक्यूमेंट्री में अर्नोल्ड ने स्वीकार करते हुए कहा था, “मैंने अपनी गलती के कारण अपने परिवार को काफी कष्ट पहुंचाया है। हर किसी को कष्ट सहना पड़ा। बच्चों को, जोसेफ को उसकी मां को, सभी को।” मारिया और अर्नोल्ड 2021 में कानूनी रूप से पूरी तरह से अलग हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed