Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shabana Azmi Revealed In Javed Akhtar Kangana Ranaut Defamation Case That It Is Not A Mutual Settlement

Shabana Azmi: जावेद-कंगना विवाद पर शबाना आजमी का खुलासा, 'दोनों में समझौता नहीं हुआ, अभिनेत्री ने माफी मांगी'

Thu, 27 Mar 2025 12:27 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आराध्य त्रिपाठी Updated Thu, 27 Mar 2025 12:27 PM IST
सार

Javed Akhtar Kangana Ranaut Defamation Case: चार साल तक चली जावेद अख्तर और कंगना रनौत की कानूनी लड़ाई अब फिलहाल समाप्त हो चुकी है और दोनों के बीच आपसी सुलह भी हो चुकी है। कंगना इस मामले में जावेद अख्तर से माफी मांग चुकी हैं, लेकिन अब इस मामले को लेकर अभिनेत्री शबाना आजमी ने एक बड़ा खुलासा किया है।

विज्ञापन
Shabana Azmi Revealed In Javed Akhtar Kangana Ranaut Defamation Case That It Is Not A Mutual Settlement
जावेद अख्तर-शबाना आजमी और कंगना रनौत - फोटो : एक्स@Javedakhtarjadu और इंस्टाग्राम-@kanganaranaut

विस्तार

दिग्गज गीतकार जावेद अख्तर और अभिनेत्री कंगना रनौत के बीच चल रही एक लंबी कानूनी लड़ाई का अंत पिछले महीने फरवरी में हो चुका है। मुंबई की एक अदालत ने इस पूरे मामले में दोनों के बीच आपसी समझौता कराकर इस पूरे मामले को समाप्त कर दिया। मगर अब इस मामले के निपटारे के लगभग एक महीने बाद जावेद अख्तर की पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री शबाना आजमी ने इस मामले को लेकर एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया है कि यह वास्तव में आपसी समझौता नहीं था।

विज्ञापन

लिखित माफी मांग रहे थे जावेद
बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, शबाना आजमी ने बताया, “जावेद अख्तर कंगना रनौत से आर्थिक या मौद्रिक मुआवजे की बजाय लिखित माफी मंगवाना चाहते थे। जीत उनकी और उनके वकील जय भारद्वाज की ही हुई है। मैं हैरान इस बात से हूं कि मीडिया ने इसे ऐसे क्यों दिखाया जैसे ये आपसी समझौता हो। जबकि यह नहीं बताया कि वह लिखित माफी मांग रहे थे और उन्होंने चार साल तक यह केस क्यों लड़ा।”

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Sara Ali Khan: सारा अली खान ने किया सैफ पर हुए हमले को याद, बोलीं- रातों रात बदल सकती थी जिंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन

जावेद ने 2020 में दर्ज कराई थी शिकायत
जावेद अख्तर ने जुलाई 2020 में अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। गीतकार ने आरोप लगाए थे कि कंगना ने एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उनका नाम घसीटकर उनकी बेदाग छवि को खराब किया है और उसे बदनाम किया है। इसके जवाब में कंगना रनौत ने जावेद अख्तर के खिलाफ आपराधिक धमकी और शील भंग करने का आरोप लगाते हुए क्रॉस-शिकायत दर्ज कराई थी।


यह खबर भी पढ़ें: ‘गद्दार’ कहकर विवादों में घिरे कुणाल कामरा, जानिए अब तक क्या-क्या हुआ?

कंगना ने मांगी थी बिना शर्त माफी
पिछले महीने फरवरी में मामले के निपटारे के समय कंगना रनौत ने अपनी समझौते वाली रिपोर्ट में कहा था, “19 जुलाई 2020 को एक इंटरव्यू में और उसके बाद जावेद अख्तर को लेकर दिए गए मेरे बयान गलतफहमी का शिकार थे। मैं बिना किसी शर्त के अपने सभी बयानों को वापस लेती हूं और भविष्य में भी ऐसा न करने का वादा करती हूं। मैं जावेद अख्तर को हुई असुविधा के लिए माफी मांगती हूं, जो हमारी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे अनुभवी शख्सियतों में से एक हैं। मैं उनका बहुत सम्मान करती हूं।” वहीं जावेद अख्तर ने अपनी समझौता रिपोर्ट में कहा था, “कंगना रनौत की ओर से दिए गए बयान के बाद मैं अपनी शिकायत वापस लेने के लिए तैयार हूं।” इसके बाद कंगना ने जावेद अख्तर के साथ एक प्यारी सी तस्वीर साझा करते हुए लिखा था कि कानून मामला सुलझ गया और जावेद अख्तर उनकी अगली फिल्म के लिए गीत लिखने को भी तैयार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed