फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jon Favreau revealed Robert Downey Jr Played A Different Marvel Character Before Film Iron Man

Robert Downey Jr: आयरन मैन से पहले मार्वल में अलग भूमिका में थे रॉबर्ट डाउनी जूनियर? जॉन फेवरोउ ने किया खुलासा

Mon, 15 Jul 2024 11:06 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Mon, 15 Jul 2024 11:06 AM IST
सार

जॉन फेवरोउ ने एमसीयू टाइटल के उद्घाटन की 15वीं वर्षगांठ के अवसर पर खुलासा किया कि रॉबर्ट डाउनी जूनियर ने 2005 की 'फैंटास्टिक फोर' के लिए भी ऑडिशन दिया था। डाउनी जूनियर ने 10 फिल्मों में आयरन मैन की भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
Jon Favreau revealed Robert Downey Jr Played A Different Marvel Character Before Film Iron Man
रॉबर्ट डाउनी जूनियर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट डाउनी जूनियर मल्टीवर्स में खलनायक की भूमिका निभा सकते हैं। अकादमी पुरस्कार विजेता रॉबर्ट डाउनी ने पहली बार 2008 की फिल्म 'आयरन मैन' में टोनी स्टार्क की भूमिका निभाई थी। निर्देशक और सह-कलाकार जॉन फेवरोउ ने एमसीयू टाइटल के उद्घाटन की 15वीं वर्षगांठ के अवसर पर खुलासा किया कि डाउनी जूनियर ने 2005 की 'फैंटास्टिक फोर' के लिए भी ऑडिशन दिया था।

विज्ञापन

जूलियन मैकमोहन ने निभाया था डॉ डूम का किरदार

उन्होंने केविन फीगे के बारे में याद करते हुए बताया, 'मुझे याद है कि आप सभी डॉक्टर डूम या किसी अन्य प्रोजेक्ट के लिए उनसे मिल चुके थे। मुझे लगता है कि वह शायद फैंटास्टिक फोर में भी काम कर चुके थे। इसलिए हर कोई जानता था कि वह कौन हैं।' डॉक्टर डूम का किरदार जूलियन मैकमोहन ने निभाया था। जॉन फेवरोउ ने आयरन मैन में डाउनी जूनियर की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह पहेली का वह टुकड़ा हैं, जिन्होंने सब कुछ संभव कर दिखाया। उन्होंने कहा, 'मुझे याद है कि मैं उस लड़के के साथ बैठा था और मैंने सोचा कि उसकी आंखों में चमक है और वह तैयार है।'   

विज्ञापन


Anant Radhika Wedding: विश्वभर के दिग्गजों ने की अनंत-राधिका की शादी में शिरकत, जोड़े को दिया आशिर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
 
केविन फीगे ने डाउनी जूनियर को दिया श्रेय

जॉन फेवरोउ ने आगे कहा, 'जब वह मेरे साथ थे। तब मेरी जिंदगी बहुत आसान हो गई। क्योंकि वह किरदार की आवाज थे।' केविन फीगे ने एमसीयू की सफलता का श्रेय फेवरोउ और डाउनी जूनियर के काम को दिया। उन्होंने कहा, 'आप और रॉबर्ट ने उस फिल्म में जो लहजा खोजा, मैं कहूंगा कि वह एमसीयू के लिए एक तरह से टेम्पलेट बन गया।' उन्होंने कहा, 'मैं रॉबर्ट से कहता था, 'अगर तुम नहीं होते तो हम इस मुसीबत में नहीं पड़ते।' उनका मतलब था कि अगर वह नहीं होते तो हमारे पास स्टूडियो भी नहीं होता।


2019 में फ्रैंचाइजी से बाहर हो गए डाउनी जूनियर

डाउनी जूनियर ने 10 फिल्मों में आयरन मैन की भूमिका निभाई है। साल 2019 की 'एवेंजर्स एंडगेम' के साथ वह इस फ्रैंचाइजी से बाहर हो गए थे। केविन फीगे ने दिसंबर में दर्शकों की इस उम्मीद को खारिज कर दिया कि डाउनी जूनियर अपने किरदार के अंत के बाद फ्रैंचाइजी में वापस आ सकते हैं। उन्होंने कहा था, 'हम उस पल को संभाल कर रखेंगे और उस पल को दोबारा नहीं छूएंगे। हम सभी ने उस तक पहुंचने के लिए कई सालों तक कड़ी मेहनत की और हम इसे किसी भी तरह से जादुई तरीके से जिंदा नहीं करना चाहेंगे।' 

विंबलडन 2024 का फाइनल देखते हुए शिबानी को आई पति फरहान अख्तर की याद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed