फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jolly LLB 3 shooting begins Akshay Kumar Shares Funny BTS video with Arshad Warsi and Saurabh Shukla

Jolly LLB 3: मुस्कुराइए, क्योंकि 'जॉली एलएलबी 3' आने वाली है! शूटिंग शुरू, अक्षय ने साझा किया मजेदार वीडियो

Thu, 02 May 2024 05:19 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 02 May 2024 05:19 PM IST
सार

फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' के बाद अक्षय कुमार अब अपनी अगली फिल्म की तैयारी में जुट गए हैं। यह फिल्म है 'जॉली एलएलबी 3', जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
Jolly LLB 3 shooting begins Akshay Kumar Shares Funny BTS video with Arshad Warsi and Saurabh Shukla
जॉली एलएलबी 3 - फोटो : इंस्टाग्राम-@akshaykumar

विस्तार

अक्षय कुमार और अरशद वारसी लोकप्रिय फ्रेंचाइजी 'जॉली एलएलबी' की तीसरी कड़ी लेकर आ रहे हैं। दोनों सितारों ने इसकी शूटिंग शुरू कर दी है। आज अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर बीटीएस (बिहाइंड द सीन) वीडियो साझा किया है। इसमें वे काफी मस्ती भरे मूड में नजर आ रहे हैं। उनके अलावा वीडियो में अरशद वारसी और सौरभ शुक्ला भी हैं।

विज्ञापन


दर्शकों के उत्साह में लगाया तड़का
अरशद वारसी की वर्ष 2013 में आई फिल्म जॉली एलएलबी और अक्षय कुमार की 2017 में आई जॉली एलएलबी 2 को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। अब दोनों सितारे एक साथ फिल्म के तीसरे भाग में नजर आने वाले हैं। 'जॉली एलएलबी 3' को लेकर दर्शकों के बीच भी गजब का उत्साह है। सामने आए नए बीटीएस वीडियो ने इस उत्साह में और छौंका लगाने का काम कर दिया है। 
विज्ञापन

The Fall Guy: एक्शन फिल्म 'द फॉल गाय' की हुई स्पेशल स्क्रीनिंग, प्रेम पत्र की तरह है फिल्म, 3 मई को होगी रिलीज
विज्ञापन
विज्ञापन


अरशद-अक्षय ने दिया परिचय
इस वीडियो में सबसे पहले अरशद वारसी अपना परिचय देते हुए कहते हैं, 'जगदीश त्यागी उर्फ जॉली एलएलबी, डुप्लीकेट से सावधान!' इसके बाद अक्षय कुमार अपना परिचय देते हैं, 'जगदीश्वर मिश्रा, बीएएलएलबी...ऑरिजनल जॉली, लखनऊ वाले'। वहीं, सौरभ शुक्ला हाथ में तख्ती लिए खड़े हैं, जिस पर लिखा है 'जॉली एलएलबी 3 की शूटिंग शुरू हुई'। 

View this post on Instagram

A post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)



Shekhar Suman: पुरानी यादों में खोए शेखर, बोले- कुछ दर्द कभी खत्म नहीं होते, वक्त के साथ वे नासूर बन जाते हैं

यूजर्स ने किया खिलाड़ी से सवाल
इस वीडियो के साथ अक्षय कुमार ने कैप्शन लिखा है, 'अब ऑरिजनल कौन और डुप्लीकेट कौन? ये तो पता नहीं। लेकिन, यह निश्चित है कि यह एक मजेदार यात्रा होने वाली है!! हमारे साथ बने रहिए। जय महाकाल'। इस फिल्म के प्रति दर्शक अपना उत्साह जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'मुस्कुराइए, जॉली एलएलबी 3 आ रही है'। एक यूजर ने लिखा, 'यह तो वाकई मजेदार होने वाली है'। हालांकि, कुछ यूजर अक्षय कुमार से सवाल कर रहे हैं कि वे 'हेरा फेरी 3' कब लेकर आएंगे? 
Swara Bhasker: 'उन्होंने हमेशा सत्ता के पक्ष में आवाज उठाई है', कंगना से तुलना किए जाने पर भड़कीं स्वरा भास्कर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed