{"_id":"663374cba839a9a7fd0b933d","slug":"the-fall-guy-holds-special-stuntmen-screening-for-the-movie-stunt-artists-association-in-mumbai-on-labour-day-2024-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Fall Guy: एक्शन फिल्म 'द फॉल गाय' की हुई स्पेशल स्क्रीनिंग, प्रेम पत्र की तरह है फिल्म, 3 मई को होगी रिलीज","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
The Fall Guy: एक्शन फिल्म 'द फॉल गाय' की हुई स्पेशल स्क्रीनिंग, प्रेम पत्र की तरह है फिल्म, 3 मई को होगी रिलीज
Thu, 02 May 2024 04:45 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Thu, 02 May 2024 04:45 PM IST
सार
हॉलीवुड एक्शन फिल्म 'द फॉल गाय' 3 मई को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की रिलीज से पहले इसकी स्क्रीनिंग आज मुंबई में रखी गई।
विज्ञापन
द फॉल गाय
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
हॉलीवुड की तमाम फिल्मों में ब्रैड पिट के स्टंट डबल का काम कर चुके डेविड लीच अपनी फिल्म 'द फॉल गाय' लेकर आ रहे हैं। रिलीज से पहले एक्शन फिल्म 'द फॉल गाय' की स्क्रीनिंग खासतौर पर फिल्म के स्टंट आर्टिस्ट के लिए रखी गई। इस फिल्म में खूब सारे मुक्के, उछलकूद, फ्लीक्स और किक्स के साथ आपको धमाकेदार एक्शन देखने को मिलेगा। इसकी कमाल की स्क्रीनिंग में भारतीय फिल्म उद्योग के ज्यादातर स्टंटमैन शामिल हुए।
डेविड ने फिल्म को प्रेम पत्र की तरह बताया
इस समारोह के दौरान फिल्म के निर्देशक डेविड लीच ने कहा, ''स्टंट कलाकार होने के नाते 'द फॉल गाय' मेरे लिए वाकई में एक प्रेम पत्र की तरह है और उनके लिए है जो ब्लू कॉलर कारीगर फिल्में बनाते हैं।'' डेविड लीच एक अमेरिकी फिल्म निर्माता, स्टंट कलाकार और अभिनेता हैं। उन्होंने चाड स्टेल्स्की के साथ 2014 की एक्शन फिल्म 'जॉन विक' से निर्देशन की शुरुआत की थी।
यह फिल्म पूरी दुनिया के लिए है खास
यूनिवर्सल पिक्चर्स इंडिया के तहत हुई इस स्क्रीनिंग में तमाम एक्शन निर्देशक और स्टंट कलाकार आए। इस दौरान स्टंटमैन शाम कौशल ने कहा, ''सबसे पहले, मैं यूनिवर्सल पिक्चर्स को 'द फॉल गाय' जैसी बेहतरीन फिल्म को बनाने की बधाई दूंगा। इसके साथ ही मैं यूनिवर्सल पिक्चर्स भारत को मुंबई स्टंट समुदाय के लिए यह स्पेशल स्क्रीनिंग करने के लिए धन्यवाद देना चाहूंगा। यह वाकई में पूरी दुनिया के लिए खास है क्योंकि यह भारतीय सिनेमा के सभी स्टंटमैन के लिए अहम है।''
विज्ञापन
यह जश्न मनाने का वक्त है
फिल्म के निर्देशक डेविड लीच ने कहा, ''बतौर स्टंटमैन यह एक ऐसा काम है जिसके लिए बहुत ज्यादा जुनून और जोखिम की आवश्यकता होती है। यह उस फिल्म का जश्न मनाने का वक्त है जो स्टंट कर्मियों की सेवाओं सहारना देती है। मुझे उम्मीद है कि 'द फॉल गाय' सिनेमाघरों में बेहद सफल प्रदर्शन करेगी।''
फिल्म की स्क्रीनिंग देखने के बाद फिल्म के एक्शन निर्देशक मनोहर वर्मा ने कहा, ''यह एक बहुत ही शानदार फिल्म है। मैं एक स्टंटमैन के परिवार से नाता रखता हूं, मेरे पिता एक स्टंटमैन थे। मेरा भाई भी एक स्टंटमैन था। फिल्म 'द फॉल गाय' की कहानी जैसे मेरी ही जीवन और परिवार का हिस्सा है। आज के समय में बॉलीवुड का एक्शन बिल्कुल हॉलीवुड जैसा बराबर हो गया है।'' 'द फॉल गाय' हिंदी और अंग्रेजी भाषाओं में रिलीज की जाएगी। यह फिल्म 3 मई यानी की कल सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
Deepika Padukone: दीपिका ने शेयर की सिंघम अगेन के सेट की तस्वीरें, ढेरों बधाइयों के साथ फैंस भेज रहे हैं तोहफे