फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shekhar Suman talks about his oldest son said We also started practicing Buddhism But miracles do not happen

Shekhar Suman: पुरानी यादों में खोए शेखर, बोले- कुछ दर्द कभी खत्म नहीं होते, वक्त के साथ वे नासूर बन जाते हैं

Thu, 02 May 2024 04:57 PM IST
Anupama Kumari अनुपमा कुमारी
Updated Thu, 02 May 2024 04:57 PM IST
सार


शेखर सुमन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। फिल्मों के अलावा वे अपने टॉक शो के लिए भी काफी मशहूर हुए हैं। पुराने दिनों को याद करते हुए अभिनेता कहते हैं, 'मुझे पहले लगता था था कि जिंदगी में चमत्कार होते हैं, लेकिन मैं गलत था।

विज्ञापन
Shekhar Suman talks about his oldest son said We also started practicing Buddhism But miracles do not happen
शेखर सुमन - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शेखर सुमन इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। वे संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरामंडी द डायमंड बाजार' में अहम किरदार निभाते नजर आ रहे हैं। दर्शकों को उनका नवाबों वाला अंदाज काफी पसंद आ रहा है। वहीं पिछले दिनों अपने शो के प्रमोशन के दौरान अभिनेता अपनी जिंदगी के उतार-चढ़ाव के बारे में बातें करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


जिंदगी में चमत्कार नहीं होते 
शेखर सुमन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। फिल्मों के अलावा वे अपने टॉक शो के लिए भी काफी मशहूर हुए हैं। पुराने दिनों को याद करते हुए अभिनेता कहते हैं, 'मुझे पहले लगता था था कि जिंदगी में चमत्कार होते हैं, लेकिन मैं गलत था। जब मेरा बेटा बीमार हुआ तब मैनें न जाने कितनी प्रार्थनाएं की, लेकिन उन प्रार्थनाओं का कोई असर नहीं हुआ'।  
विज्ञापन


The Fall Guy: एक्शन फिल्म 'द फॉल गाय' की हुई स्पेशल स्क्रीनिंग, प्रेम पत्र की तरह है फिल्म, 3 मई को होगी रिलीज
विज्ञापन
विज्ञापन


मन की शांति के लिए बौद्ध धर्म को अपनाया 
शेखर सुमन अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'जब हमें डॉक्टर ने कहा कि आयुष सिर्फ चंद महीनों का मेहमान है तब हमने अपनी तरफ से उसके इलाज में कोई कसर नहीं छोड़ा। हम उसे लंदन लेकर गए, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। उन दिनों मैं मन की शांति के लिए बौद्ध धर्म के मार्ग पर चल रहा था। बाद में आयुष को भ्रांतियां होने लगी। वह कुछ भी बोलने लगता था। अलका से उसकी हालत नहीं देखी जा रही थी। आप यकीन करेंगे एक दिन उसने खुद भगवान से प्रार्थना की कि आयुष को मुक्ति मिल जाए। एक मां के लिए इससे बड़ा दर्द क्या होगा'। 

इन टीवी सितारों ने फेम मिलते ही पकड़ी बॉलीवुड की राह

मेरे डॉक्टर पिता भी नहीं कुछ कर पाए 
'हीरामंडी' स्टार शेखर सुमन के पिता डॉक्टर थे। शेखर कहते हैं, 'मेरे पिता डॉक्टर थे। उन्होंने कितने ही लोगों की जान बचाई थी, लेकिन अपने बच्चे के लिए वे कुछ भी कर नहीं पाए। हम सब असहाय महसूस कर रहे थे'। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed