{"_id":"68d813071df361ca21038dac","slug":"jolly-llb-3-box-collection-day-9-report-akshay-kumar-arshad-warsi-2025-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jolly LLB 3 Collection: दूसरे हफ्ते में धीमी पड़ी 'जॉली एलएलबी 3' की रफ्तार, शनिवार को दिखी थोड़ी बढ़त","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Jolly LLB 3 Collection: दूसरे हफ्ते में धीमी पड़ी 'जॉली एलएलबी 3' की रफ्तार, शनिवार को दिखी थोड़ी बढ़त
Sat, 27 Sep 2025 10:09 PM IST
हिमांशु सोनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Sat, 27 Sep 2025 10:09 PM IST
सार
Jolly LLB 3 Box Office Collection: अक्षय कुमार की जॉली एलएलबी 3 अब बॉक्स ऑफिस पर रेंग रही है। फिल्म की कमाई की रफ्तार अब काफी धीमी हो गई है। जानें फिल्म ने नौंवे दिन कितना कलेक्शन किया है।
विज्ञापन
जॉली एलएलबी 3
- फोटो : एक्स
विस्तार
कोर्टरूम ड्रामा फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अब नौ दिन हो गए हैं। शुरुआत में फिल्म ने जबरदस्त चर्चा बटोरी थी क्योंकि लंबे समय बाद अक्षय कुमार और अरशद वारसी एक साथ स्क्रीन शेयर करते दिखे। साथ ही सौरभ शुक्ला जैसे दिग्गज कलाकारों ने कहानी को मजबूती दी। शुरुआती दिनों में फिल्म ने अच्छी कमाई की, लेकिन अब दूसरे हफ्ते में इसकी रफ्तार काफी धीमी होती दिखाई दे रही है।
विज्ञापन
‘जॉली एलएलबी 3’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
दूसरे हफ़्ते की शुरुआत
पहले हफ़्ते में ‘जॉली एलएलबी 3’ ने लगभग 70 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। हालांकि, आठवें दिन शुक्रवार को फिल्म की कमाई घटकर 3.75 करोड़ पर सिमट गई। शनिवार को इसमें थोड़ी बढ़त देखने को मिली और यह आंकड़ा 4.73 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। इस तरह कुल मिलाकर अब तक फिल्म ने लगभग 82.48 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है।
यह खबर भी पढ़ें: Kajol-Rani: दुर्गा पूजा पंडाल में साथ नजर आईं काजोल और रानी मुखर्जी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' बॉक्स ऑफिस
- फोटो : सोशल मीडिया
बजट के सामने कमाई
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म का निर्माण खर्च लगभग 120 करोड़ रुपये के करीब है। ऐसे में अभी भी फिल्म को बजट वसूलने के लिए लंबा सफर तय करना बाकी है। शुरुआती रिस्पॉन्स भले ही सकारात्मक रहा हो, लेकिन सुपरहिट का टैग पाने के लिए फिल्म को और मेहनत करनी होगी।

फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
कहानी और सामाजिक संदेश
‘जॉली एलएलबी 3’ की कहानी इस बार किसानों की समस्याओं और उनकी जद्दोजहद पर आधारित है। कोर्टरूम ड्रामा में जहां हल्की-फुल्की कॉमेडी देखने को मिलती है, वहीं गंभीर मुद्दों को भी सामने रखा गया है। फिल्म यह संदेश देती है कि न्याय सिर्फ अमीरों का अधिकार नहीं बल्कि गरीब और किसान वर्ग का भी है। अक्षय कुमार और अरशद वारसी की बहसें दर्शकों को बांध लेती हैं, जबकि गजराज राव और सीमा बिस्वास जैसे कलाकारों ने अपने-अपने किरदारों को वास्तविकता दी है।

दर्शकों और क्रिटिक्स की प्रतिक्रिया
शुरुआती हफ्ते में दर्शकों ने सोशल मीडिया पर फिल्म की तारीफ की। खासकर कोर्टरूम सीन्स और किसानों से जुड़ी कहानी को लोगों ने प्रभावशाली माना। हालांकि, दूसरे हफ्ते में कमाई की गिरावट से साफ है कि लंबी रेस में फिल्म को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।

टक्कर में विदेशी और साउथ फिल्में
इस समय सिनेमाघरों में जापानी एनीमे ‘डेमन स्लेयर’ और साउथ की फिल्म ‘मिराय’ भी मौजूद हैं। इसके अलावा पवन कल्याण की फिल्म 'दे कॉल हिम ओजी' ने भी दर्शकों को काफी इंप्रेस किया है। इस वक्त ओजी का कलेक्शन बॉक्स ऑफिस पर भूचाल ला रहा है, जिसके चलते जॉली एलएलबी 3 की कमाई पर भी असर पड़ा है।