{"_id":"6648a52ae0dfdd736d0f473a","slug":"jolly-llb-3-actor-akshay-kumar-jokes-about-shikhar-dhawan-promising-for-ipl-tickets-and-stop-picking-his-call-2024-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Akshay Kumar: अक्षय को IPL के टिकट का वादा कर मुकर गए शिखर, एक दूसरे की टांग खींचते नजर आए क्रिकेटर-अभिनेता","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Akshay Kumar: अक्षय को IPL के टिकट का वादा कर मुकर गए शिखर, एक दूसरे की टांग खींचते नजर आए क्रिकेटर-अभिनेता
Sat, 18 May 2024 06:25 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Sat, 18 May 2024 06:25 PM IST
सार
क्रिकेटर शिखर धवन जल्द ही अपने शो 'धवन करेंगे' में सितारों के साथ मस्ती करते दिखने वाले है। उनके शो से जुड़ा प्रोमो हाल में ही रिलीज किया गया है, जिसमें अभिनेता अक्षय कुमार उनकी टांग खींचते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
शिखर धवन-अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत में क्रिकेटरों और बॉलीवुड कलाकारों को अक्सर साथ में देखा गया है। इस बार क्रिकेटर शिखर धवन बॉलीवुड कलाकारों के साथ नजर आने वाले हैं। शिखर धवन भारतीय क्रिकेट टीम के काफी मशहूर खिलाड़ी रहे हैं। क्रिकेट के मैदान पर अपनी कई मैच विजेता पारियों के कारण कई बार वह सुर्खियों में रहे, लेकिन इस बार उनका नाम क्रिकेट की वजह से नहीं बल्कि किसी और कारण से चर्चा में है। बीते दिनों ही उन्होंने अपने फैंस के साथ एक जानकारी साझा करते हुए एक सुखद सरप्राइज दिया है।
विज्ञापन
शिखर के चैट शो में आएंगे कई सितारे
दरअसल शिखर धवन अपना एक चैट शो लेकर आ रहे हैं। इस शो का नाम 'धवन करेंगे' रखा गया है। उनके इस चैट शो में कई मशहूर हस्तियां शिरकत करने वाली है। इसमें फिल्मी जगत के सितारे भी हिस्सा लेने वाले हैं। शो को लेकर क्रिकेटर के फैंस काफी उत्साहित हैं। शो 20 मई से जियो सिनेमा पर प्रसारित किया जाने वाला है। शो से जुड़ा एक प्रोमो हाल में ही रिलीज किया गया है, जिसमें उनके साथ बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
शिखर की टांग खिंचते नजर आए अक्षय
हाल में ही जारी किए गए इस प्रोमो में शिखर धवन और अक्षय कुमार एक दूसरे की टांग खिंचते नजर आ रहे हैं। इस दौरान अक्षय कुमार मजाकिया अंदाज में कहते हैं कि शिखर ने उनसे आईपीएल की टिकटों का इंतजाम कर देने का वादा किया था, लेकिन बाद में उन्होंने अक्षय का फोन भी उठाना बंद कर दिया। इसके बाद शिखर ने उनकी पत्नी ट्विंकल से बात कर उन्हें शो पर आने के लिए मनाया। उन्होंने कहा,'भाभी-भाभी बोल कर इसने मेरी सारी डेट्स निकलवा ली'। प्रोमो में दोनों अक्षय के मशहूर डायलॉग्स को दोहराते और मजेदार गेम्स खेलते नजर आ रहे हैं।
Ritesh Sidhwani: प्रोड्यूसर रितेश सिधवानी की मां का निधन, अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई सितारे
'धवन करेंगे' में नजर आए शिखर धवन
'धवन करेंगे' में क्रिकेटर शिखर धवन एक नए अवतार में नजर आएंगे। वह अपने शो में अक्षय कुमार, हरभजन सिंह, तापसी पन्नू, भुवन बम, ऋषभ पंत जैसे प्रमुख मेहमानों का स्वागत करेंगे। इस चैट शो के अंदर काफी मस्ती मजाक के साथ कुछ मजेदार गेम सेगमेंट्स भी देखने तो मिलेगा। हाल में ही शिखर के इस चैट शो 'धवन करेंगे' का धमाकेदार जारी किया गया था, जिसे दर्शकों द्वारा सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
Shah Rukh Khan: लोकसभा चुनाव को लेकर आया शाहरुख का बयान, फैंस से की मतदान करने की अपील
'जॉली एलएलबी 3' में साथ दिखेंगे अरशद और अक्षय
बात करें अक्षय के वर्क फ्रंट की तो हाल में ही उन्होंने अपनी आगामी फिल्म 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग समाप्त की है। इस फिल्म में अभिनेता अरशद वारसी भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के पहले भाग में काम किया था। इसके अलावा अक्षय अपनी एक और फिल्म 'वेलकम टू जंगल' में व्यस्त हैं। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, अरशद वारसी, सुनील शेट्टी आदि कलाकार नजर आएंगे।
Sci-Fi Films: साइंस फिक्शन पर बनी हैं ये फिल्में, दमदार कहानी और विज्ञान का प्रयोग देख चकराया दर्शकों का सिर