JNU Trailer: छात्रों की आपराधिक साजिश और कैंपस राजनीति से ओत-प्रोत है 'जेएनयू', फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर जारी
"ये लेफ्ट यूनिट वालों ने पूरे कैंपस को जात-पात में बांट दिया है।" ट्रेलर में इस तरह के डायलॉग इसे और भी प्रभावी बनाते हैं। "अब हम लोग बोलेंगे भी और लड़ेंगे भी।" इस तरह के डायलॉग से भरे ट्रेलर ने फिल्म की एक झलक दिखा दी है। यूनिवर्सिटी कैंपस की राजनीति कहां से जुड़ी है, ये इस एक लाइन से पता चलता है "यहां से सीधे संसद में...." गोधरा के लोग पीएम बनने का सपना देख रहे हैं और अफजल हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं, इस तरह के विवादित डायलॉग फिल्म के ट्रेलर को और दिलतस्प बना रहे हैं।
क्या एक यूनिवर्सिटी पूरे देश को हिला सकती है? ट्रेलर का सार यही है। यह पहली बार नहीं है, फिल्म जहांगीर नेशनल यूनिवर्सिटी के पोस्टर्स ने भी मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी हैं और अब ट्रेलर भी ध्यान खींच रहा है। 'जेएनयू' के ट्रेलर में फिल्म की कहानी की एक झलक पेश की गई, जिसमें विरोध प्रदर्शन के दृश्य, आपराधिक साजिश के आरोप, राजद्रोह के आरोप और आतंकवाद समर्थक भावनाओं का चित्रण दिखाया गया। यह एक ऐसे विचार को दिखाता है, जो जेएनयू की आंतरिक कार्यप्रणाली में गहराई से उतरता है, जहां दो पार्टी के नेता सत्ता के लिए निरंतर संघर्ष में लगे रहते हैं और वैचारिक झगड़े और राजनीतिक पैंतरेबाजी को बढ़ावा देते हैं।
फिल्म के कलाकारों में उर्वशी रौतेला, सिद्धार्थ बोडके, रवि किशन, पीयूष मिश्रा, विजय राज, रश्मि देसाई, सोनाली सहगल और कई अन्य नाम शामिल हैं। दर्शक भी फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Kairvina Sharma: 'गदर' के निर्देशक की बिटिया का कमाल, इंटरनेट पर छाया कैरविना का गाना 'ब्रोकन 'ट्रीहाउस'