फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jitendra Kumar revealed that initially he Was not interesting playing Sachiv Ji role in Panchayat series

Panchayat: शुरुआत में सचिव जी के किरदार को अपने लिए फिट नहीं मान रहे थे जितेंद्र, फिर कैसे बदला इरादा? जानिए

Sun, 04 May 2025 05:43 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 04 May 2025 05:43 PM IST
सार

Panchayat Series Fame Jitendra Kumar: अभिनेता जितेंद्र कुमार के बिना 'पंचायत' सीरीज की कल्पना शायद ही दर्शक करें। मगर, क्या आपको बता है कि शुरुआत में अभिनेता इस किरदार को अदा करने में हिचकिचा रहे थे। खुद उन्होंने यह खुलासा किया है।

विज्ञापन
Jitendra Kumar revealed that initially he Was not interesting playing Sachiv Ji role in Panchayat series
जितेंद्र कुमार - फोटो : इंस्टाग्राम-@jitendrak1

विस्तार

प्राइम वीडियो की सीरीज 'पंचायत' का चौथा सीजन आने वाला है, जिसका दर्शकों को बड़ी बेसब्री से इंतजार है। इस सीरीज में जितेंद्र कुमार लीड रोल में हैं, जिन्होंने सचिव जी का किरदार बड़े शानदार अंदाज में निभाया है। 'पंचायत' उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट साबित हुई है। मगर, यह जानकर हैरानी होगी कि शुरुआत में जितेंद्र सचिव अभिषेक त्रिपाठी का रोल करना नहीं चाह रहे थे। इस बारे में उन्होंने खुद बताया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

Jitendra Kumar revealed that initially he Was not interesting playing Sachiv Ji role in Panchayat series
पंचायत सीजन 4 - फोटो : इंस्टाग्राम-@primevideoin

अंदाजा नहीं था कि मिलेगी इतनी लोकप्रियता
सीरीज 'पंचायत' को ग्रामीण पृष्ठभूमि पर बनाया गया है। इस चर्चित सीरीज के पिछले तीन सीजन खूब हिट रहे हैं। इसके लीड एक्टर जितेंद्र कुमार ने हाल ही में हैरान करने वाला खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि शुरुआत में वे यह किरदार अदा करने के आइडिया से असहमत थे। उन्हें लगा था कि 'पंचायत' अमेरिका के शो द ऑफिस जैसा होगा और उन्हें यकीन नहीं था कि यह उनके लिए सही है या नहीं। उन्हें इसका अंदाजा नहीं था कि 'पंचायत' में उनका किरदार ओटीटी प्लेटफॉर्म में सबसे प्रतिष्ठित किरदारों में से एक बन जाएगा'।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहानी के विस्तार पर किया गया विचार
न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, 'पंचायत' में अभिषेक त्रिपाठी की मुख्य भूमिका निभाने वाले जितेंद्र कुमार ने खुलासा किया कि शुरू में उनका इस सीरीज का हिस्सा बनने का इरादा नहीं था। एक्टर ने कहा कि उन्होंने कभी इस शो में कास्ट होने को लेकर सोचा नहीं था, क्योंकि शो का मूल कॉन्सेप्ट ही पंचायत कार्यालय के इर्द-गिर्द था। यह अमेरिकी सीरीज द ऑफिस के जैसा था। हालांकि काफी रिसर्च और लोकेशन की जांच-परख के बाद क्रिएटर्स को एहसास हुआ कि कहानी को सिर्फ कार्यालय तक सीमित नहीं रखा जा सकता और उन्होंने इसका विस्तार करने का विचार किया।

यह खबर भी पढ़ें:
Amit Sial: अमित सियाल को कभी ऑडिशन देने में होती थी कोफ्त, संवाद में सुनाया 'महारानी' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा

विज्ञापन

शुरुआत में सेट पर होती थी घबराहट
जितेंद्र कुमार ने आगे कहा कि 'पंचायत' में उनकी भागीदारी तब शुरू हुई जब टीम को सीरीज में सचिव के किरदार की जरूरत थी। उन्होंने बताया कि उस समय उन्हें पंचायत सचिव अभिषेक की भूमिका ऑफर की गई, जो शो के साथ उनके सफर की शुरुआत थी। जितेंद्र के मुताबिक सेट पर शुरुआती दिनों में वे सेट पर काफी घबराये हुए थे। उन्हें यकीन नहीं था कि उनका प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक हो रहा है या नहीं। हालांकि, टीवीएफ की टीम ने जब देखा तो उन्हें आश्वस्त किया गया कि वे सही रास्ते पर हैं और बढ़िया काम कर रहे हैं। बता दें कि 'पंचायत 4' इस साल जुलाई में रिलीज हो रही है।

यह खबर भी पढ़ें:
Bollywood Movies: 'दंगल' से लेकर 'टाइगर जिंदा है' तक, पाकिस्तान में प्रतिबंधित हैं ये 10 भारतीय फिल्में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed