फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   jennifer lopez manish malhotra saree udaipur wedding style moment viral celebration high profile guests

अरबपति के बेटी की शादी में जेनिफर लोपेज ने पहनी मनीष मल्होत्रा की साड़ी, रॉयल वेडिंग की तस्वीरें वायरल

Sun, 23 Nov 2025 10:09 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Sun, 23 Nov 2025 10:09 PM IST
सार

Jennifer Lopez Udaipur Wedding Look: उदयपुर में अरबपति के बेटे की शादी में हाल ही में हॉलीवुड डीवा जेनिफर लोपेज पहुंचीं। जेनिफर की कुछ तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं जिनमें वो मनीष मल्होत्रा की कस्टम साड़ी में नजर आ रही हैं।

विज्ञापन
jennifer lopez manish malhotra saree udaipur wedding style moment viral celebration high profile guests
जेनिफर लोपेज - फोटो : इंस्टाग्राम- @tahirjasus

विस्तार

उदयपुर में पिछले दिनों हॉलीवुड सेंसेशन जेनिफर लोपेज शाही अंदाज में नजर आईं। नेत्रा मंटेना और वाम्सी गडिराजू की भव्य शादी के लिए जब जेनिफर लोपेज पहुंचीं, तो उनका देसी अवतार सोशल मीडिया पर आग की तरह अब फैल रहा है। खास तौर पर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा उनके लिए तैयार की गई कस्टम साड़ी में जेनिफर काफी खूबसूरत लग रही थीं।

विज्ञापन


जेनिफर का देसी अंदाज हो रहा वायरल
हॉलीवुड डीवा ने रोज-गोल्ड टोन की साड़ी पहनी, जिस पर सीक्विन वर्क की महीन ग्रिड डिजाइन उसे शाही चमक दे रही थी। इसे ऐसे ड्रेप किया गया कि साड़ी और गाउन का मेल एकदम परफेक्ट मॉडर्न-इंडियन फ्यूजन जैसा लगे। जेनिफर ने अपने लुक को एक स्टेटमेंट चोकर, मैचिंग ईयररिंग्स और ब्रैसलेट से पूरा किया। पेस्टल जेमस्टोन्स और रोज-गोल्ड आउटफिट का कॉन्ट्रास्ट देखकर फैशन एक्सपर्ट भी जेनिपर की तारीफ कर रहे हैं। दुल्हन के पिता राजू मंटेना के साथ जेनिफर की तस्वीर भी इंटरनेट पर वायरल हो रही है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)




यह खबर भी पढ़ें: Soumyadeep Guin: 40 वर्षीय सिनेमैटोग्राफर सौम्यदीप की मौत, बंगाल में फंदे से लटका मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

उदयपुर में हुई शानदार रॉयल वेडिंग 
21 से 23 नवंबर तक चले इस जश्न ने उदयपुर को एक इंटरनेशनल वेन्यू में बदल दिया था। शादी में दुनिया भर की बड़ी हस्तियों का जमावड़ा देखने को मिला। डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और बेटिना एंडरसन जैसे ग्लोबल गेस्ट जहां इस आयोजन का हिस्सा बने, वहीं बॉलीवुड की ओर से रणवीर सिंह, शाहिद कपूर, कृति सैनन, जान्हवी कपूर और करण जौहर ने अपनी मौजूदगी से सितारों की चमक बढ़ाई।

स्टेज पर माधुरी दीक्षित भी आईं नजर
स्टेज पर माधुरी दीक्षित, नोरा फतेही और सर्क डू सोले की स्पेशल परफॉर्मेंस ने इस रॉयल सेलिब्रेशन को और भी शानदार बना दिया। जेनिफर लोपेज भी शादी में परफॉर्म करने वाली थीं, जिनकी रिहर्सल क्लिप्स इंटरनेट पर पहले ही वायरल हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed