फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jatt & Juliet 3 actor Diljit Dosanjh praised King actor Shah Rukh Khan said he is a Good person and big brand

Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने शाहरुख की तारीफ में पढ़े कसीदे, किंग खान को बताया अच्छा इंसान

Sun, 16 Jun 2024 12:16 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Sun, 16 Jun 2024 12:16 PM IST
सार

मशहूर अभिनेता सह गायक दिलजीत दोसांझ ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान की तारीफ की है। उन्होंने एक पॉडकास्ट के दौरान उनकी तारीफ करते हुए उन्हें एक अच्छा इंसान बताया है। 
 

विज्ञापन
Jatt & Juliet 3 actor Diljit Dosanjh praised King actor Shah Rukh Khan said he is a Good person and big brand
दिलजीत दोसांझ-शाहरुख खान - फोटो : इ्ंस्टाग्राम

विस्तार

पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार अभिनेता सह गायक दिलजीत दोसांझ किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। इस वक्त वह अपनी हालिया रिलीज फिल्में 'चमकीला' और 'क्रू' के लिए तारीफें बटोर रहे हैं। इसके बाद उनकी एक और फिल्म  'जट्ट एंड जूलियट 3' भी रिलीज को तैयार है। अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दिलजीत ने 'किंग' अभिनेता शाहरुख खान को लेकर प्यार जताया है। 

विज्ञापन


दिलजीत ने शाहरुख को बताया ब्रांड 
कुछ समय पहले दिलजीत की फिल्म 'चमकीला' के निर्देशक इम्तियाज अली ने एक बड़ा खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि शाहरुख खान दिलजीत को देश का सबसे बेहतर अभिनेता मानते हैं। इस पर एक पॉडकास्ट के दौरान प्रतिक्रिया देते हुए दिलजीत ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि शाहरुख ने यह कैसे कह दिया। हालांकि, इसके बाद दिलजीत ने भी शाहरुख की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक अच्छे इंसान हैं, यही वजह है कि वे इतने बड़े ब्रांड हैं। 
विज्ञापन

'तारक मेहता' की सोनू की पर्दे पर वापसी, अब ऐसी दिखती हैं निधि
विज्ञापन
विज्ञापन

'शाहरुख सफलता के हकदार हैं'
शाहरुख को ब्रांड बताते हुए दिलजीत ने कहा कि एक व्यक्ति को अच्छा इंसान होना सबसे ज्यादा जरूरी है। इसके बाद यह आता है कि इंसान किसी भी परिस्थिति में कितना सहनशील है। उन्होंने कहा, "आपको उस परिस्थिति में डाला जाए, आप जितना झेल सकते हो, उस हिसाब से ही आपको चीजें मिलेंगी। दिलजीत ने शाहरुख खान को लेकर कहा कि वह इस सफलता के हकदार हैं। पंजाबी गायक सह अभिनेता ने कहा कि विदेश में लोग भारत को शाहरुख खान के नाम से जोड़ कर देखते हैं, जो बहुत बड़ी बात है। 
Varun Dhawan Daughter Pic: वरुण ने 'फादर्स डे' पर बेटी की पहली तस्वीर की साझा, तमाम हस्तियों ने दी प्रतिक्रिया
'जट्ट एंड जूलियट 3' में आएंगे नजर
बात करें दोनों अभिनेताओं के वर्क फ्रंट की तो शाहरुख फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'किंग' को लेकर व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह एक डॉन के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी नजर आने वाली हैं। वहीं, दिलजीत फिलहाल अपनी आगामी फिल्म 'जट्ट एंड जूलियट 3' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। यह फिल्म  27 जून, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा हाल में ही उन्होंने जानकारी दी थी कि वह जिमी फॉलन के बेहद लोकप्रिय अंतरराष्ट्रीय शो 'द टुनाइट शो'  पर भी जल्द ही बतौर मेहमान नजर आने वाले हैं। 
Salman Khan: 'सिंकदर' की शूटिंग से दो दिन पहले सामने आई सलमान खान की नई फोटो, फिल्म से निकाला जा रहा कनेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed