फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jasveer Kaur Reveals She Was Forced To Leave The Show Cid Says For 7 Years I Just Survived

'CID छोड़ने के लिए मजबूर किया गया..', एक्ट्रेस जसवीर कौर का बड़ा खुलासा; बोलीं- ‘सात साल सिर्फ सर्वाइव किया’

Thu, 12 Mar 2026 02:22 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 12 Mar 2026 02:22 PM IST
सार

Jaswir Kaur: टीवी एक्ट्रेस जसवीर कौर ने हाल ही में अपने करियर के एक बेहद मुश्किल दौर के बारे में खुलकर बात की। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा। 

विज्ञापन
Jasveer Kaur Reveals She Was Forced To Leave The Show Cid Says For 7 Years I Just Survived
जसवीर कौर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जसवीर कौर इस समय टीवी शो अनुपमा में नजर आ रही हैं। उन्होंने सुबोजीत घोष के यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में सीआईडी शो के बारे में खुलकर बात की। जसवीर कौर ने बताया कि करीब दो साल तक काम करने के बाद उन्हें अचानक पॉपुलर क्राइम शो सीआईडी छोड़ने के लिए कह दिया गया था।

विज्ञापन


अचानक शो छोड़ने को कहा
उन्होंने कहा कि वह लंबे समय तक लगातार इस शो की शूटिंग कर रही थीं, लेकिन फिर अचानक उन्हें बताया गया कि उनका किरदार खत्म किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘लगभग दो साल हो गए थे। हर शुक्रवार, हर शनिवार शूटिंग होती थी। लगातार शूट करना पड़ता था, रोज शूटिंग, कभी-कभी 31 दिनों तक भी। कई बार मैं कहती थी कि कल छुट्टी दे दो।’

विज्ञापन

जैसे-तैसे निकालती थी दिन
जसवीर ने बताया कि काम काफी ज्यादा था, लेकिन टीम कभी-कभी उनकी छुट्टी की मांग भी मान लेती थी। हालांकि, एक दिन अचानक सब कुछ बदल गया। उन्होंने कहा, ‘अचानक ऑफिस में बताया गया कि आपको शो छोड़ना होगा।’

अपने जीवन के उस दौर को याद करते हुए जसवीर ने कहा कि वह उनके करियर का सबसे कठिन समय था। उस दौरान उन्हें कई वर्षों तक आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ा और वह बस किसी तरह हर दिन निकालने की कोशिश करती रहीं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Subhojit Ghosh (@subhojitghosh25)

7 साल मैंने सिर्फ सर्वाइवल किया
उन्होंने कहा, ‘7 साल तक मैंने सिर्फ सर्वाइवल किया। मैंने घर भी ले लिया था। मैं जमीन पर बैठकर रोती थी। मुझे पता था मैं कौन हूं, लेकिन कल क्या होगा यह नहीं पता था। मेरे पास 100 रुपये भी नहीं होते थे और 800 रुपये टैक्स देना पड़ता था।’

जसवीर कौर अपने करियर में कई टीवी शोज में नजर आ चुकी हैं, जिनमें गंगा, इश्क का रंग सफेद, द एडवेंचर्स ऑफ हातिम और घर की लक्ष्मी बेटियां जैसे शो शामिल हैं। वह साल 2020 से अनुपमा का हिस्सा हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed