{"_id":"6b059c48ddf6895961038a58","slug":"jasmin-bhasin-reacts-to-plastic-surgery-rumours-after-wedding-photos-2026-11-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जैस्मिन भसीन: शादी की तस्वीरों पर उठे प्लास्टिक सर्जरी के सवाल, स्टोरी शेयर कर अभिनेत्री ने किया खुलासा","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
जैस्मिन भसीन: शादी की तस्वीरों पर उठे प्लास्टिक सर्जरी के सवाल, स्टोरी शेयर कर अभिनेत्री ने किया खुलासा
Tue, 24 Nov 2026 07:46 PM IST
संदेश मेहरा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदेश मेहरा
Updated Tue, 24 Nov 2026 07:46 PM IST
सार
- Jasmin Bhasin: टीवी अभिनेत्री जैस्मिन भसीन इन दिनों अपनी कुछ तस्वीरों को लेकर चर्चा में हैं।
- हाल ही में वह कोलकाता में एक शादी समारोह में शामिल हुई थीं।
- उनकी तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों ने उनके चेहरे को लेकर बड़े सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
जैस्मिन भसीन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
टीवी अभिनेत्री जैस्मिन भसीन हाल ही में एक शादी में शामिल हुई थीं। उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर आने के बाद लोगों ने उनके लुक की तारीफ करने के बजाय उनको ट्रोल करना शुरु कर दिया। कुछ यूजर्स ने उनके बोटॉक्स और फिलर्स कराने की अटकलें भी लगाईं। अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया के जरिए इन सवालों का जवाब दिया है।
प्लास्टिक सर्जरी की अफवाहों पर भड़कीं जैस्मिन
जैस्मिन राघव शर्मा के भाई की शादी में शामिल हुई थीं। इस दौरान उनके साथ अली गोनी, मुनव्वर फारुकी और एल्विश यादव भी नजर आए। शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनके चेहरे में बदलाव को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं।
इन टिप्पणियों पर जैस्मिन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा, 'तो ऐसा लगता है कि जब भी मेरा चेहरा थोड़ा अलग दिखता है, लोगों को लगता है कि मैंने एक नई प्लास्टिक सर्जरी करवा ली है।
विज्ञापन
दोस्तों, शांत हो जाइए। मैं सफर करती हूं, पूरी नींद नहीं ले पाती, अलग-अलग मेकअप आर्टिस्ट के साथ काम करती हूं, मेरे साइनस में सूजन आ जाती है, मैं थक जाती हूं, मैंने स्ट्रेंथ ट्रेनिंग शुरू की है और मेरा वजन भी थोड़ा बढ़ा है। मेरा चेहरा कोई ऐसा इंस्टाग्राम फिल्टर नहीं है, जो हमेशा एक जैसा रहे।'

Trending Videos
जैस्मीन भसीन
- फोटो : सोशल मीडिया
लोगों से की तस्वीरों पर सवाल न उठाने की अपील
उन्होंने आगे लिखा, 'कुछ दिन चेहरा काफी अच्छा दिखता है। कुछ दिन सूजा हुआ नजर आता है। कुछ दिन थका हुआ दिखता है। कभी-कभी तो मेकअप की भी हालत खराब हो जाती है। और ये प्लास्टिक सर्जरी वाली बातें।
यार, प्लास्टिक सर्जरी करवाने के लिए भी तो समय चाहिए। मैं भी खून, मांस, मांसपेशियों और हड्डियों से बनी हूं। मुझे भी अलग-अलग दिनों में अलग दिखने का हक है। मुझे अपना चेहरा पसंद है। मुझे अपना शरीर पसंद है। मैं खुद से प्यार करती हूं। मुझे खुश रहने के लिए हर दिन परफेक्ट दिखने की जरूरत नहीं है।'
जैस्मिन ने अपनी बात खत्म करते हुए लोगों से उनकी तस्वीरों में कमियां निकालना बंद करने की अपील की। अभिनेत्री ने आखिर में लिखा, 'प्लीज... इस इंसान को भी सांस लेने दीजिए।'

- फोटो : इंस्टाग्राम
जैस्मिन भसीन का वर्कफ्रंट
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 'रामायण' और 'ओम' की कमाई में आई गिरावट? 'गॉडजिला' का हाल बेहाल; जानें बुधवार का कलेक्शन
- जैस्मिन भसीन हाल ही में पंजाबी फिल्म 'जुदा' में नजर आई थीं।
- इस फिल्म में उन्होंने सिंगर और अभिनेता गुलाब सिद्धू के साथ काम किया है।
- फिल्म की कहानी प्यार, जुदाई और दिल टूटने जैसे विषयों पर आधारित है।
- इसके अलावा, जैस्मिन ने रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' में भी वापसी की है।