फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Janmashtami Special Nitish Bharadwaj Saurabh Raj Jain To Swapnil Joshi Play Lord Krishna In Tv Show

जन्माष्टमी: नीतीश भारद्वाज ही नहीं, श्रीकृष्ण के किरदार में ये कलाकार भी हुए मशहूर; पूजने तक लगे थे दर्शक

Fri, 04 Sep 2026 06:30 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 04 Sep 2026 06:30 AM IST
सार

Janmashtami Special: आज देश भर में जन्माष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर जानिए टीवी पर श्रीकृष्ण का किरदार निभाकर कौन से कलाकार मशहूर हुए। 
 

विज्ञापन
Janmashtami Special Nitish Bharadwaj Saurabh Raj Jain To Swapnil Joshi Play Lord Krishna In Tv Show
कृष्ण के रूप में सितारे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छोटे पर्दे पर नीतीश भारद्वाज से लेकर कई कलाकारों ने श्रीकृष्ण का किरदार निभाया है। यह कलाकार इतने प्रसिद्धि हुए कि दर्शक इन्हें पूजने तक लगे। जहां कहीं भी ये कलाकार नजर आते हैं, लोग इनका आशीर्वाद लेने दौड़ पड़ते हैं। जानिए, उन टीवी अभिनेताओं के बारे में जिन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के किरदार को छोटे पर्दे पर साकार किया।
विज्ञापन

Janmashtami Special Nitish Bharadwaj Saurabh Raj Jain To Swapnil Joshi Play Lord Krishna In Tv Show
सौरभ राज जैन - फोटो : सोशल मीडिया
सौरभ राज जैन
श्रीकृष्ण का किरदार निभाकर सौरभ राज जैन को भी खूब प्रसिद्धि मिली। वह साल 2013 में बने सीरियल 'महाभारत' में श्रीकृष्ण की भूमिका में नजर आए थे। इन दिनों भी वह ‘मेरे कृष्ण’ नाम का प्ले करते हैं। इस प्ले को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Janmashtami Special Nitish Bharadwaj Saurabh Raj Jain To Swapnil Joshi Play Lord Krishna In Tv Show
नीतीश भारद्वाज - फोटो : सोशल मीडिया
नीतीश भारद्वाज
नीतीश भारद्वाज ने साल 1998 में बी.आर चाेपड़ा के सीरियल ‘महाभारत’ में श्रीकृष्ण का चरित्र निभाया था। उस समय उनकी उम्र महज 23 साल थी। इस किरदार को निभाकर वह रातों-रात मशहूर हो गए। आज भी नीतीश भारद्वाज, श्रीकृष्ण का अभिनय करने वाले एक कलाकार की पहचान रखते हैं।  
सीरियल ‘महाभारत’ में श्रीकृष्ण के किरदार में नीतीश इतने मशहूर हुए कि आगे भी धार्मिक-पौराणिक सीरियलों का हिस्सा बने। वह ‘रामायण’ (2001) में भगवान राम बने। ‘विष्णु पुराण(2003)’ में विष्णु भगवान, श्रीकृष्ण और राम भगवान के चरित्र निभाते हुए दिखे। इसके अलावा ‘गीता रहस्य’ सीरियल को नीतीश ने डायरेक्ट, प्रोड्यूस भी किया।  

वरुण धवन: रोपाई और गुड़ाई, अपने खेत में काम करते दिखे अभिनेता; तस्वीरें देख फैंस ने किए ऐसे कमेंट

विज्ञापन

Janmashtami Special Nitish Bharadwaj Saurabh Raj Jain To Swapnil Joshi Play Lord Krishna In Tv Show
स्वप्निल जोशी - फोटो : आईएमडीबी
स्वप्निल जोशी
रामानंद सागर के लोकप्रिय सीरियल 'श्री कृष्णा' में स्वप्निल जोशी ने युवा कृष्ण की भूमिका थी। इसके अलावा उन्होंने 'उत्तर रामायण' में कुश का किरदार निभाया था। 
श्रीकृष्ण के किरदार के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। 

Janmashtami Special Nitish Bharadwaj Saurabh Raj Jain To Swapnil Joshi Play Lord Krishna In Tv Show
सर्वदमन डी बनर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
सर्वदमन डी बनर्जी
'श्री कृष्णा' सीरियल में ही सर्वदमन डी बनर्जी ने श्रीकृष्ण का किरदार निभाया था। अपने इस रोल से सर्वदमन बनर्जी को काफी लोकप्रियता मिली। इसके बाद वो सीरियल 'अर्जुन', 'जय गंगा मैया' और 'ओम नम: शिवाय' में नजर आए। इन सभी शोज में उन्होंने श्रीकृष्ण का ही किरदार निभाया था।

Janmashtami Special Nitish Bharadwaj Saurabh Raj Jain To Swapnil Joshi Play Lord Krishna In Tv Show
विशाल करवाल - फोटो : सोशल मीडिया
विशाल करवाल
विशाल करवाल टीवी इंडस्ट्री का जाना-पहचाना नाम हैं। इमैजिन टीवी पर प्रसारित होने वाले 'द्वारकाधीश' में उन्होंने भगवान कृष्ण का किरदार निभाया था। इसके अलावा वह 'परमावतार' सीरियल में भी श्रीकृष्ण बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed