फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Janhvi Kapoor tries hands in stand up comedy spreading awareness about HPV through her new show

Janhvi Kapoor: फिल्मों के बाद स्टैंड-अप में भी जान्हवी कपूर ने दिखाया अपना जलवा, दर्शक हुए हंसी से लोट-पोट

Fri, 01 Mar 2024 08:32 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Fri, 01 Mar 2024 08:32 PM IST
सार

जान्हवी कपूर का स्टैंड-अप कॉमेडी वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो की शुरुआत में अभिनेत्री कहती हैं, 'मुझे पता है कि आप लोग मुझे सुनने नहीं देखने आए हो। मैंने देखा है आप में से कई लोगों ने अपने फोन में मेरी तस्वीरें लगा रखी हैं।

विज्ञापन
Janhvi Kapoor tries hands in stand up comedy spreading awareness about HPV through her new show
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जान्हवी कपूर अक्सर सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। फैंस उनके जिम लुक से लेकर उनकी नई तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने स्टैंड-अप कॉमेडी में भी अपना हाथ आजमाया है। सोशल मीडिया पर दर्शक उनके इस नए अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। जान्हवी अपने स्टैंड-अप शो के जरिए लोगों को एचपीवी यानि ह्यूमन पेपिलोमा वायरस के बारे में जागरूक करती नजर आईं। 
विज्ञापन


खुद पर मारे कई जोक्स 
जान्हवी कपूर का स्टैंड-अप कॉमेडी वाला वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो की शुरुआत में अभिनेत्री कहती हैं, 'मुझे पता है कि आप लोग मुझे सुनने नहीं देखने आए हो। मैंने देखा है आप में से कई लोगों ने अपने फोन में मेरी तस्वीरें लगा रखी हैं। वैसे यह मेरा पहला शो है तो मैं आपसे उम्मीद करती हूं कि आप मेरे जोक्स पर हंसेंगे। मुझे याद है आप लोगों ने मेरी पहली फिल्म के बाद काफी खिंचाई की थी।'
विज्ञापन


Article 370: 'थिएटर में सभी तालियां बजा रहे थे, हूटिंग कर रहे थे', खाड़ी देशों में फिल्म के बैन पर बोलीं यामी
विज्ञापन
विज्ञापन


एचपीवी के लिए किया जागरूक 
जान्हवी शो में आगे कहती हैं, 'देखिए आज मैं खास मकसद से आप लोगों के बीच आई हूं। मैं आप लोगों को एचपीवी के बारे में बताना चाहती हूं। यह बीमारी आगे चलकर सर्वाइकल कैंसर का कारण बनता है। आप लोग भी इसके बारे में अपने आस-पास के लोगों को जागरूक करें। आपकी एक कोशिश से किसी की जिंदगी बच सकती है।'

Anant Radhika Pre Wedding: प्री-वेडिंग फंक्शन के लिए जामनगर पहुंचे सचिन तेंदुलकर, आमिर-अक्षय भी हुए स्पॉट

जान्हवी का वर्क-फ्रंट 
पिछली बार जान्हवी कपूर वरुण धवन की फिल्म में नजर आई थीं। वहीं, आने वाले दिनों में वे शशांक खेतान की फिल्म 'सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी' फिल्म में दिखाई देंगी। दर्शकों में अभी से ही इस फिल्म को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस फिल्म में भी वे वरुण धवन के साथ एक्टिंग करती नजर आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed