फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   janhvi Kapoor Supports Nayanthara Amid Dhanush Controversy calls her Strong Woman praises netflix documentary

Nayanthara: धनुष के साथ विवाद के बीच नयनतारा को मिला जान्हवी कपूर का समर्थन, डॉक्यूमेंट्री को लेकर कही यह बात

Tue, 19 Nov 2024 02:47 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Tue, 19 Nov 2024 02:47 PM IST
सार

डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' को लेकर साउथ सुपरस्टार धनुष और नयनतारा के बीच जुबानी और कानूनी जंग छिड़ी हुई है। अब इस पर जान्हवी कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया साझा की है।

विज्ञापन
janhvi Kapoor Supports Nayanthara Amid Dhanush Controversy calls her Strong Woman praises netflix documentary
जान्हवी कपूर-नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' का प्रीमियर 18 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर हुआ था। यह नयनतारा के करियर और व्यक्तिगत यात्रा के बारे में बताती है, जिसमें विग्नेश शिवन के साथ उनकी प्रेम कहानी और शादी भी शामिल है, जो 'नानुम राउडी धान' के सेट पर शुरू हुई थी। इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर साउथ सुपरस्टार धनुष और नयनतारा के बीच जुबानी और कानूनी जंग छिड़ी हुई है। अब इस पर जान्हवी कपूर ने अपनी प्रतिक्रिया साझा की है।

विज्ञापन
Trending Videos

जान्हवी कपूर ने किया नयनतारा का समर्थन
डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरी टेल' का प्रीमियर अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर नेटफ्लिक्स पर हुआ था। धनुष और नयनतारा की लड़ाई के बीच अब बॉलीवुड जान्हवी कपूर ने अभिनेत्री का समर्थन किया है। अभिनेत्री जान्हवी कपूर ने हाल ही में नयनतारा के लिए अपना प्यार व्यक्त करते हुए उन्हें एक मजबूत महिला बताया। इंस्टाग्राम पर अपने विचार साझा करते हुए जान्हवी ने नेटफ्लिक्स की नई डॉक्यूमेंट्री 'नयनतारा: बियॉन्ड द फेयरीटेल' की प्रशंसा करते हुए लिखा, 'एक मजबूत महिला को एक मजबूत महिला जैसा देखने से ज्यादा प्रेरणादायक कुछ नहीं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

नयनतारा ने कसा तंज
नयनतारा और धनुष के बीच चल रहे झगड़े के बीच जान्हवी का यह पोस्ट आया है। जान्हवी कपूर का समर्थन ऐसे समय में आया है, जब नयनतारा अभिनेता धनुष के साथ झगडे में हैं। दअरसल 16 नवंबर को नयनतारा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक खुला पत्र साझा किया। नयनतारा ने अपने पूर्व सह-कलाकार के साथ लंबे समय से चली आ रही शिकायतों को संबोधित करते हुए इंस्टाग्राम पर एक खुला पत्र साझा किया। अपने पत्र में अभिनेत्री ने धनुष पर आरोप लगाया कि वह उन अभिनेताओं से चिढ़ते हैं, जो इंडस्ट्री में किसी सहारे और संबंधों के बजाय अपने स्वयं के प्रयासों से सफलता प्राप्त करते हैं।

विज्ञापन

धनुष को मुखौटा हटाने की मिली सलाह
नयनतारा ने धनुष को एक अत्याचारी और छोटे दिल वाले व्यक्ति भी बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि धनुष उनके पाई पति निर्देशक विग्नेश शिवन के खिलाफ व्यक्तिगत द्वेष रखते हैं। नयनतारा ने धनुष के चरित्र के बारे में भी तीखी टिप्पणी की, जिसमें कहा कि उनकी सार्वजनिक छवि, जिसे अक्सर दोस्ताना और सकारात्मक के रूप में देखा जाता है, उनके वास्तविक स्वभाव के विपरीत है। नयनतारा ने धनुष से मुखौटा हटाने के लिए कहा, जो धनुष ने सार्वजनिक रूप से पहना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed