फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Janhvi Kapoor Shares Beautiful and stunning photos from Switzerland orry and Arjun Kapoor Reacts

स्विट्जरलैंड की खूबसूरती पर फिदा हुईं जान्हवी, शेयर कीं फोटोज; कैमरे में कैद हुई बॉयफ्रेंड शिखर की झलक?

Sun, 19 Apr 2026 04:02 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Sun, 19 Apr 2026 04:02 PM IST
सार

Janhvi Kapoor Photos: अभिनेत्री जान्हवी कपूर स्विट्जरलैंड में हैं। वहां से उन्होंने कुछ खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। एक्ट्रेस की फोटोज पर ओरी और अर्जुन कपूर ने मजेदार रिएक्शन दिए हैं।

विज्ञापन
Janhvi Kapoor Shares Beautiful and stunning photos from Switzerland orry and Arjun Kapoor Reacts
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेत्री जान्हवी कपूर खूब सुर्खियों में रहती हैं। बीते दिन उन्होंने जेनेवा में एक इवेंट में हिस्सा लिया। इस इवेंट में उन्होंने 3डी एम्ब्रॉयडरी वाले गाउन में शिरकत की। अपने ग्लैमरस और स्टाइलिश अंदाज से उन्होंने खूब लाइमलाइट लूटी। इवेंट के बाद जान्हवी कपूर स्विट्जरलैंड की खूबसूरती में खो गई हैं। उन्होंने कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

विज्ञापन

Janhvi Kapoor Shares Beautiful and stunning photos from Switzerland orry and Arjun Kapoor Reacts
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

जान्हवी कपूर ने शेयर कीं खूबसूरत फोटोज
जान्हवी कपूर ने आज रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज साझा की हैं। इसमें वे स्विट्जरलैंड में घूमती नजर आ रही हैं। उनके चेहरे की मुस्कान और अंदाज बता रहा है कि भरपूर मस्ती की है। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'स्विस सूरज में कुछ तो बात है'। जान्हवी कपूर ब्लू कलर के आउटफिट में किसी स्कूल स्टूडेंट जैसी लग रही हैं।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)


विज्ञापन
विज्ञापन

Janhvi Kapoor Shares Beautiful and stunning photos from Switzerland orry and Arjun Kapoor Reacts
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

कैमरे में कैद हुई शिखर की झलक?
जान्हवी कपूर ने अपनी कई सारी दिलकश फोटोज शेयर की हैं। एक तस्वीर में वे आइसक्रीम एंजॉय करती दिख रही हैं। उनके पीछे एक शख्स खड़ा नजर आ रहा है, जिसका चेहरा तो स्पष्ट नहीं नजर आ रहा, सिर्फ एक झलक कैमरे में कैद हो गई है। शख्स का लुक जान्हवी के बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया जैसा है। ऐसे में सवाल है कि क्या जान्हवी के साथ शिखर भी स्विट्जरलैंड की सैर कर रहे हैं।

विज्ञापन

Janhvi Kapoor Shares Beautiful and stunning photos from Switzerland orry and Arjun Kapoor Reacts
जान्हवी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

नेटिजंस ने पूछा- 'किस स्कूल की ड्रेस है'?
जान्हवी कपूर के इस लुक पर नेटिजंस के धड़ाधड़ कमेंट्स आ रहे हैं और अधिकांश यूजर्स एक्ट्रेस के लुक और खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं। कोई उन्हें अपना क्रश बता रहा है तो कोई उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस। वहीं, कुछ यूजर्स मजाकिया अंदाज में उनकी ड्रेस पर कमेंट कर पूछ रहे हैं, 'किस स्कूल की ड्रेस है'? जान्हवी के पोस्ट पर ओरी ने कमेंट किया है, 'आई मिस यू'। वहीं जान्हवी के भाई अर्जुन कपूर ने भी रिएक्शन दिया। उन्होंने तस्वीरों की तारीफ की है।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed