Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   jaideep ahlawat reaction on sachin tendulkar praising his acting skills in pataal lok series

Jaideep Ahlawat: 'कोई खुशी से पागल भी हो सकता है', सचिन तेंदुलकर के मुंह से तारीफ सुन बोले जयदीप अहलावत

Wed, 27 Aug 2025 11:20 AM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हिमांशु सोनी Updated Wed, 27 Aug 2025 11:20 AM IST
सार

Jaideep Ahlawat on Sachin Tendulkar: पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में पाताल लोक फेम एक्टर जयदीप अहलावत की तारीफ की थी। अब इस पर खुद अभिनेता ने अपना रिएक्शन दिया है।

विज्ञापन
jaideep ahlawat reaction on sachin tendulkar praising his acting skills in pataal lok series
जयदीप अहलावत - फोटो : एक्स

विस्तार

सीरीज पाताल लोक के 'हाथीराम' यानी जयदीप अहलावत अक्सर अपने फेवरेट क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बारे में खुलकर बात कर चुके हैं। पब्लिक इवेंट्स हो यां फिर सोशल मीडिया, अभिनेता ने बताया है कि कैसे क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन ने उन्हें प्रभावित किया है। अब हाल ही में सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर आस्क मि सेशन किया जिसमें उनसे एक यूजर ने जयदीप को लेकर सवाल कर लिया। बस फिर क्या था, इसके बाद सचिन की बात सुनकर एक्टर अब काफी इमोशनल हो गए हैं। क्या है पूरा मामला, चलिए आपको बताते हैं।
विज्ञापन


सचिन ने की जयदीप के अभिनय की तारीफ
दरअसल सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर आस्क मि सेशन के दौरान एक फैन से सवाल का जवाब दिया जिसमें जयदीप की एक्टिंग की उन्होंने तारीफ की। यूजर ने सचिन से पूछा- जयदीप ने आपकी तारीफ में बहुत बातें की हुई हैं, आपको इस पर कुछ कहना है? यूजर के इस सवाल पर सचिन ने कहा, 'वो एक बेहतरीन एक्टर हैं और मुझे उनका काम काफी पसंद हैं। 'पाताल लोक' में हाथीराम का किरदार शानदार था।'
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: Youtuber Missing: रील के चक्कर में ओडिशा के झरने में बहा यूट्यूबर, 5 दिनों से लापता; छानबीन कर रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


जयदीप हो गए इमोशनल
सचिन की तरफ से खुद की तारीफ सुनकर जयदीप की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने तुरंत सचिन के पोस्ट को शेयर करते हुए अपने जज्बात बयां किए। जयदीप ने अपने इंस्टाग्राम पर दो स्टोरीज लगाईं। पहली स्टोरी में उन्होंने लिखा- 'सर ऐसे मत करो कोई खुशी से पागल भी हो सकता है। बहुत बहुत शुक्रिया सर। इस मोमेंट को मैं पूरी जिंदगी अपने साथ संजोकर रखूंगा।' वहीं एक दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा-  'कहीं मैं सपना तो नहीं देख रहा हूं। आपका बहुत बहुत धन्यवाद सर।'





जयदीप अहलावत का करियर
जयदीप अहलावत की पहली भूमिका साल 2008 की शॉर्ट फिल्म 'नरमीन' में थी। उसके बाद उन्होंने प्रियदर्शन की फिल्म खट्टा-मीठा (2010) और 'आक्रोश' (2010) जैसी फिल्मों में छोटे लेकिन प्रभावशाली किरदार निभाए। जयदीप ने अपने करियर में ओटीटी पर अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी सबसे लोकप्रिय सीरीज 'पाताल लोक' में उनका 'हाथीराम' का किरदार अब तक का सबसे बेहतरीन रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed