भाग्यश्री और खुद को जैकी श्रॉफ ने कहा 'दाल-भात'? 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' के प्रीमियर में अदाकारा संग पहुंचे
The Great Grand Superhero Premiere: अभिनेता जैकी श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' को लेकर सुर्खियों में हैं। आज इसका भव्य प्रीमियर रखा गया, जहां जग्गू दादा ने भाग्यश्री के साथ शिरकत की।
विस्तार
फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' की रिलीज डेट एकदम नजदीक है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक मनीष सैनी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में भाग्यश्री भी अहम भूमिका अदा कर रही हैं। आज बुधवार को फिल्म का प्रीमियर रखा गया। यहां जैकी श्रॉफ और भाग्यश्री दोनों साथ पहुंचे। इस दौरान दोनों चर्चित सितारों ने साथ में पोज दिए।
स्टाइलिश लुक में नजर आए भिडू और भाग्यश्री
अभिनेता जैकी श्रॉफ डैशिंग लुक में फिल्म के प्रीमियर में पहुंचे। वहीं, भाग्यश्री ने भी अपने लुक और स्टाइल से आयोजन में चार चांद लगा दिए। वे गोल्डन कलर के आउटफिट में नजर आईं। वहीं, जैकी श्रॉफ ब्लैक ट्राउजर और व्हाइट शर्ट में नजर आए। हमेशा की तरह वे एक छोटा गमला गले में लटकाकर पहुंचे और एक गमला हाथ में लेकर आए।
जैकी श्रॉफ ने किसे कहा 'दाल भात'?
जैकी श्रॉफ और भाग्यश्री ने प्रीमियर में जाते वक्त पैपराजी के सामने पोज दिए। दोनों को देख पैप्स चिल्लाने लगे और दोनों की तारीफ करने लगे। इसी दौरान जैकी श्रॉफ ने अपनी और भाग्यश्री की जोड़ी को लेकर कहा, 'दाल भात हैं दाल भात'। यह सुनकर भाग्यश्री भी मुस्कुराने लगीं।
बच्चों के साथ बच्चे बने जैकी श्रॉफ
अभिनेता जैकी श्रॉफ की आगामी फिल्म के प्रीमियर में बच्चे भी पहुंचे। इस दौरान बच्चों ने जग्गू दादा के साथ खूब पोज दिए। एक्टर भी बच्चों के साथ बच्चे बन गए।
रणवीर सिंह के ‘डॉन 3’ विवाद पर CINTAA अध्यक्ष पूनम ढिल्लों हुईं नाराज, कहा- ‘संस्था की मदद लेनी चाहिए थी’
कब रिलीज होगी 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो'?
फिल्म 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो' 29 मई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह एक फैमिली ड्रामा और साइंस-फिक्शन एडवेंचर फिल्म है। इसमें एक बच्चा अपने दादा जी को सुपरहीरो मानता है और उनके बारे में मजेदार कहानियां सुनाता है।