फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Jackie shroff reacts on pakistani actors ban from social media in india in waves 2025 event

Jackie Shroff: पाकिस्तानी एक्टर्स के बैन पर जैकी श्रॉफ ने दिया रिएक्शन, कहा- ‘जब तक प्रधानमंत्री कुछ नहीं…’

Thu, 01 May 2025 02:59 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Thu, 01 May 2025 02:59 PM IST
सार

Jackie Shroff On Pahalgam Attack: आज गुरुवार से वेव्स 2025 का आयोजन मुंबई में शुरू हो चुका है। इसमें मनोरंजन जगत की जानी मानी हस्तियां शामिल हो रही हैं। इसी दौरान बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा की है। 

विज्ञापन
Jackie shroff reacts on pakistani actors ban from social media in india in waves 2025 event
जैकी श्रॉफ - फोटो : इंस्टाग्राम@apnabhidu

विस्तार

बॉलीवुड सुपरस्टार जैकी श्रॉफ गुरुवार मुंबई में आयोजित हो रहे चार दिवसीय विश्व ऑडियो विजुअल एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन के उद्घाटन में पहुंचे। यहां उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तानी एक्टर्स के भारत में सोशल मीडिया बैन करने पर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानते हैं अभिनेता ने क्या कहा। 

विज्ञापन


जैकी श्रॉफ ने पहलगाम हमले पर जताया दुख
विश्व ऑडियो विजुअल एवं मनोरंजन शिखर सम्मेलन (वेव्स) 2025 के उद्घाटन के दौरान जैकी श्रॉफ ने एएनआई से बातचीत की। पहलगाम हमले पर सवाल पूछे जाने पर, अभिनेता ने जवाब में कहा, ‘मैं पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। हर कोई इससे दुखी है।’ उन्होंने कहा की यह वेव्स का कार्यक्रम संदेश दे रहा है कि सब जुड़े रहें और खुश रहें। झगड़ा क्यों करें और मासूमों को क्यों मार रहे।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें: Waves Summit 2025: मोहनलाल ने साझा की 'वेव्स' की तस्वीरें, एक फ्रेम में नजर आए ये दिग्गज सितारे

पाक एक्टर्स के बैन पर बोले जैकी- थोड़ा फासला जरूरी
आगे बातचीत में अभिनेता जैकी श्रॉफ से पाकिस्तानी एक्टर्स के भारत में सोशल मीडिया अकाउंट बैन किए जाने को लेकर सवाल किया गया। इसके जवाब में एक्टर ने कहा, ‘जो अभी स्थिति है, उसके हिसाब से ये अच्छा है कि थोड़ा सा फासला रहे।’ साथ ही उन्होंने कहा, 'जब तक प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोलते, हम बच्चे लोग क्या बोलेंगे?’ 

यह खबर भी पढ़ें: The Bhootnii X Review: क्या भूतनी बन दर्शकों को डरा पाईं मौनी रॉय, जानिए रिलीज के बाद कैसा मिल रहा है रिस्पांस

जैकी श्रॉफ का वर्कफ्रंट
जैकी श्रॉफ ने अपने फिल्मी करियर के दौरान कई फिल्मों में काम किया है। आखिरी बार अभिनेता को 'बेबी जॉन' फिल्म में देखा गया था। अब वह आगामी फिल्म 'हाउसफुल 5' में नजर आने वाले हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed