Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Miss Universe 2026 why so special New crown 15 countries exit from the race

मिस यूनिवर्स: प्रतियोगिता से क्यों हट रहीं 15 देशों की प्रतिभागी? ये खूबियां इस साल के ताज को बनाती हैं खास

Fri, 13 Nov 2026 05:13 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Fri, 13 Nov 2026 05:13 PM IST
सार

  • मिस यूनिवर्स 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व केरल की काजिया लिज मेजो करेंगी। 
  • इस साल के मिस यूनिवर्स को कई खूबियां इसे पिछले ताजों से अलग बनाती हैं।
  • प्रतियोगिता से 15 से अधिक देश हट रहे हैं। इसके पीछे अलग-अलग कारण हैं। 

विज्ञापन
Miss Universe 2026 why so special New crown 15 countries exit from the race
काजिया लिज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मिस यूनिवर्स 2026 में नई विजेता को ताज पहनाए जाने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। लेकिन ग्रैंड फिनाले से पहले काफी कुछ हो रहा है। बताया जाता है कि इस साल लगभग 15 या उससे अधिक देश इस प्रतियोगिता में शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन


क्यों खास है मिस यूनिवर्स का ताज?
इस साल का ताज मिस यूनिवर्स की 75वीं वर्षगांठ को दर्शाता है। संगठन ने इस ताज का अनावरण किया है, जो हजारों हीरों की तरह चमकता है। इस ताज में 18-कैरेट व्हाइट गोल्ड में 3150 हीरे जड़े गए हैं। इस ताज में लगे तीन मुख्य हीरे मिस यूनिवर्स के अतीत, वर्तमान और भविष्य का प्रतीक हैं।
विज्ञापन


पिछले कई दशकों में, मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में लगभग 18 अन्य खास ताज देखे गए हैं, जिनमें से हर एक की अपनी कहानी और खास मतलब रहा है।
 
Trending Videos

Miss Universe 2026 why so special New crown 15 countries exit from the race
मिस यूनिवर्स 2026 - फोटो : सोशल मीडिया
मिस यूनिवर्स से क्यों नदारद हुए देश?
मिस यूनिवर्स की एक और खबर जो सबसे ज्यादा चर्चा में है वह है कुछ प्रतियोगियों का इसमें हिस्सा ना लेना। कई प्रतियोगियों ने निजी या स्वास्थ्य कारणों से अपना नाम वापस ले लिया है। कुछ को वीजा संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। फ्रेंचाइजी अधिकारों को लेकर हुए विवाद के कारण छह एशियाई देश इस प्रतियोगिता से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन

मिस यूनिवर्स से हटी ये प्रतिभागी
  • खबरों के मुताबिक, इस साल 15 से अधिक देश इस प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले रहे हैं। इसके पीछे अलग-अलग कारण हैं। 
  • मिस यूनिवर्स ऑस्ट्रिया, विक्टोरिया एमर्सन ने 7 नवंबर को प्रतियोगिता से हटने की घोषणा की। 
  • बुल्गारिया की एना-मारिया बाबाउ भी एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारण प्रतियोगिता से हट गई हैं। 
  • सेंट मार्टिन की मैडली मैरियन ने भी व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए प्रतियोगिता से नाम वापस ले लिया है।
  • इसके अलावा मालदीव और मोरक्को की प्रतिनिधियों- अमिनाथ युइन मोहम्मद और सारा अलाली के भी प्रतियोगिता से हटने की खबर है, हालांकि अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन

Miss Universe 2026 why so special New crown 15 countries exit from the race
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 की विजेता केरल की लिज - फोटो : यूट्यूब वीडियो ग्रैब@Glamanand
वीजी संबंधी मुश्किलें
कुछ प्रतियोगियों के लिए चुनौती व्यक्तिगत नहीं थी। महीनों की तैयारी के बावजूद, वीजा से जुड़ी बाधाओं के कारण वे इस प्रतिष्ठित खिताब के लिए मुकाबला करने के लिए प्यूर्टो रिको तक नहीं पहुंच सकीं। 

नेपाल की प्रयासना गुरुंग ने पुष्टि की कि वीजा संबंधी समस्याओं के कारण वह प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाएंगी। 

मिस यूनिवर्स जाम्बिया, रिपब्लिक ऑफ कांगो और दक्षिण सूडान ने अमेरिकी वीजा प्रतिबंधों के कारण आधिकारिक तौर पर प्रतियोगिता से हटने की घोषणा की है। 

वहीं, मिस यूनिवर्स जिम्बाब्वे ने एक वीडियो साझा करके अपनी वीजा संबंधी परेशानियों के बारे में बताया है। हालांकि उनके अभी भी प्रतियोगिता में पहुंचने की उम्मीद है।
 

Miss Universe 2026 why so special New crown 15 countries exit from the race
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 केजिया लिज मेजो - फोटो : amar ujala
छह एशियाई देश एक फ्रेंचाइजी विवाद में फंसे
इसके अलावा छह एशियाई देशों से जुड़ा एक विवाद भी सामने आया है। नेशनल फ्रेंचाइजी अधिकारों को लेकर चल रहे विवाद के कारण, मिस यूनिवर्स 2026 में थाईलैंड, इंडोनेशिया, वियतनाम, लाओस, सिंगापुर और मलेशिया का प्रतिनिधित्व नहीं होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भले ही ये प्रतियोगी इस साल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिस्सा नहीं ले पाएंगी लेकिन उनके पास अपने नेशनल टाइटल बने रहेंगे।
 

Miss Universe 2026 why so special New crown 15 countries exit from the race
केरल के सीएम श्री वी. डी. सतीसन के साथ लिज - फोटो : इंस्टाग्राम@missuniverseindiakerala
भारत का क्या?
इस साल भारत का प्रतिनिधित्व केरल की काजिया लिज मेजो करेंगी, जो प्यूर्टो रिको में प्रतिष्ठित 'मिस यूनिवर्स' का खिताब जीतने के लिए मुकाबला करेंगी। इसका ग्रैंड फिनाले 24 नवंबर को सैन जुआन के 'जोस मिगुएल एग्रेलोट कोलिजीयम' में आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed