फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Mohanlal Shares Waves Summit 2025 Photos on X Akshay Kumar Rajinikanth Mithun chakraborty Chiranjeevi

Waves Summit 2025: मोहनलाल ने साझा की 'वेव्स' की तस्वीरें, एक फ्रेम में नजर आए ये दिग्गज सितारे

Thu, 01 May 2025 02:35 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 01 May 2025 02:35 PM IST
सार

Mohanlal: वेव्स 2025 समिट का शानदार आगाज हो चुका है। हाल ही में मलायम सुपरस्टार से इस कार्यक्रम की कुछ तस्वीरें अपने एक्स अकाउंट से साझा की।

विज्ञापन
Mohanlal Shares Waves Summit 2025 Photos on X Akshay Kumar Rajinikanth Mithun chakraborty Chiranjeevi
वेव्स समिट 2025 - फोटो : एक्स

विस्तार

मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में 1 मई, 2025 से वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स 2025) की शानदार शुरुआत हो चुकी है। यह समिट 1 से 4 मई तक चलेगा और इसका उद्देश्य भारत को वैश्विक कंटेंट निर्माण और मनोरंजन का केंद्र बनाना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आयोजन का उद्घाटन किया, जिसमें शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण, रजनीकांत, अक्षय कुमार जैसे कई बड़े सितारे शामिल हुए। इस बीच, मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल की एक्स पोस्ट ने लोगों का खासा ध्यान अपनी ओर खींचा है। 

विज्ञापन

Hunar Ali: पैपराजी ने अपलोड किया आपत्तिजनक वीडियो, अभिनेत्री ने लताड़ा; बोलीं- रिक्वेस्ट पर भी डिलीट नहीं किया

विज्ञापन

एक फ्रेम में दिखे दिग्गज सितारे

मोहनलाल ने गुरुवार को अपने एक्स अकाउंट पर वेव्स समिट 2025 की कुछ तस्वीरें साझा कीं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में समिट का भव्य माहौल और सितारों की मौजूदगी साफ झलक रही है। इन तस्वीरों में उनके साथ रजनीकांत,  हेमा मालिनी, चिरंजीवी, अक्षय कुमार और मिथुन नजर आ रहे हैं। इन तस्वीरों पर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "लीजेंड्स और नेता वेव्स 2025 में एकजुट हुए...यह कितना प्रेरणादायक क्षण था।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "गोट फ्रेम"। इसके अलावा बहुत से यूजर्स ने हार्ट इमोजी के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त कीं।
SRK: 'कोई भी शाहरुख जैसा नहीं', अच्छी रोमांटिक फिल्मों की कमी पर बोले आर माधवन

मोहनलाल का वर्क फ्रंट

मोहनलाल मलयालम सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'एल 2 एम्पुरान' रिलीज हुई थी। इस फिल्म में उनकी अदाकारी को लोगों ने काफी ज्याद पसंद किया था। फिल्म का निर्देशन पृथ्वीराज सुकुमारन ने किया था।
Kavita Krishnamurthy: 'संगीत का कोई धर्म नहीं...', भारत में पाक कलाकारों पर लगे बैन पर बोलीं कविता कृष्णमूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed