फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Is Tanya Mittal jealous of Malti Chahar Know update About salman Khan Hosted Show Bigg Boss 19 jio hotstar

Bigg Boss 19: क्या मालती की एंट्री से जल-भुन गई हैं तान्या मित्तल? जीशान के साथ बैठा देख दिया ऐसा रिएक्शन

Tue, 07 Oct 2025 06:38 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Tue, 07 Oct 2025 06:38 PM IST
सार

Salman Khan Show Bigg Boss 19: रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' रोमांचक मोड़ पर है। हाल ही में शो में क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन और एक्ट्रेस मालती चाहर की भी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। शो में तान्या और मालती आमने-सामने हैं। शो के अगले एपिसोड का प्रोमा रिलीज हुआ है, इसे देखकर लग रहा है कि मालती को जीशान से बात करता देख तान्या को खराब लग रहा है।

विज्ञापन
Is Tanya Mittal jealous of Malti Chahar Know update About salman Khan Hosted Show Bigg Boss 19 jio hotstar
मालती चाहर-तान्या मित्तल - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

रियलिटी शो 'बिग बॉस 19'  दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। यहां हाई वोल्टेज ड्रामा भी है तो दोस्ती और लड़ाई-झगड़े भी। इमोशंस भी देखने को मिलेंगे। शो को इस बार भी सलमान खान होस्ट कर रहे हैं। हाल ही में इस शो में क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर वाइल्ड कार्ट कंटेस्टेंट के तौर पर पहुंची हैं। उनके शो में पहुंचते ही तान्या का मिजाज थोड़ा बदला-बदला लग रहा है।

विज्ञापन


शो में पहुंचते ही मालती ने दिखाया तान्या को आईना
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में पहुंचते ही मालती चाहर ने तान्या मित्तल को आईना दिखा दिया था। एक्ट्रेस ने तान्या मित्तल को बताया कि बाहर उनके बारे में किस तरह का माहौल बन रहा है। लोगों को उसकी कही बातों पर बिल्कुल भी यकीन नहीं है। लेकिन मालती की बातों को तान्या ने बिल्कुल भी गंभीरता से नहीं लिया। हाल ही में शो का नया प्रोमो आया है। इसमें ऐसा लग रहा है जैसे तान्या शो में मालती से चिढ़ रही हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

तान्या से मालती ने क्या कहा?

जियो हॉटस्टार पर शो के आगामी एपिसोड का नया प्रोमो रिलीज हुआ है। इसमें मालती और जीशान बैठे बात कर रहे हैं। अचानक से तान्या आती हैं और जीशान से कहती हैं, 'थक गए होगे, बहुत देर हो गई बोलते-बोलते'। इस पर जीशान कहते हैं, 'लेमन टी मिलेगा क्या?' तान्या कहती हैं, 'इनकी बात ही नहीं खत्म हो रहीं। इनका गला नहीं थक रहा बोलते-बोलते'। इस पर एक प्रतिभागी कहता है, 'आपको क्यों तकलीफ?' इस पर तान्या कहती हैं, 'मेरे को बहुत ध्यान रखना पड़ता है इनका'। इस पर मालती कहती हैं, 'मेरा भी ख्याल रख ले यार, मेरे को भी अच्छा लगेगा'।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)


 

विज्ञापन

नेटिजन बोले- 'तान्या को सारी ट्रिक्स पता हैं'
इसके बाद तान्या मित्तल और नीलम बैठे बात कर रहे हैं। इस दौरान नीलम को तान्या बताती हैं कि मालती ने कहा है, 'मेरा भी ख्याल रख लो थोड़ा'। इस प्रोमो के साथ लिखा है, 'क्या तान्या मित्तल, मालती से चिढ़ रही हैं?' इस पर नेटिजन्स के मजेदार रिएक्शन आए हैं। एक यूजर ने लिखा, 'तान्या और नीलम दोनों को जलन हो रही है'। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'तान्या को मालती से चिढ़न हो रही है'। एक यूजर ने लिखा, 'तान्या को सारे ट्रिक्स पता हैं कि शो में दिखना कैसे है?'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed