{"_id":"6630c118d12498fb4e0da69a","slug":"is-aamir-khan-shahrukh-khan-and-salman-khan-going-to-work-together-in-a-film-2024-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aamir-Salman-SRK: साथ काम करने वाले हैं आमिर, शाहरुख और सलमान? कपिल के शो में उठा राज से पर्दा!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Aamir-Salman-SRK: साथ काम करने वाले हैं आमिर, शाहरुख और सलमान? कपिल के शो में उठा राज से पर्दा!
Tue, 30 Apr 2024 03:30 PM IST
विशाल वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विशाल वर्मा
Updated Tue, 30 Apr 2024 03:30 PM IST
सार
आमिर खान हाल ही में, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए एपिसोड में नजर आए। इस दौरान उन्होंने शाहरुख और सलमान के साथ काम करने की इच्छा जताई।
विज्ञापन
शाहरुख खान, आमिर खान और सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बॉलीवुड के तीन खान- आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े चेहरों में शामिल हैं। तीनों के फैंस की इच्छा है कि वे किसी फिल्म में एक साथ काम करेंगे। अब इस बात को लेकर खुद आमिर खान ने बड़ी जानकारी साझा की है, जिसने एक बार फिर से दर्शकों की उम्मीदों को सांसें देने का काम किया है।
विज्ञापन
Bollywood Directors: इन डायरेक्टर्स को बीच में ही छोड़नी पड़ी थी फिल्म, तीसरा नाम जानकर रह जाएंगे दंग
विज्ञापन
आमिर ने जताई सलमान और शाहरुख के साथ काम करने की इच्छा
आमिर खान हाल ही में, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नए एपिसोड में नजर आए। इस दौरान उन्होंने शाहरुख और सलमान के साथ काम करने की इच्छा जताई। एक दर्शक से बात करते हुए उन्होंने इस बात की ओर इशारा किया। आमिर खान ने कहा कि उन्होंने हाल ही में, शाहरुख और सलमान खान से मुलाकात की थी। उन दोनों से आमिर ने कहा था, "हम तीनों एक ही इंडस्ट्री में इतने सालों से हैं और ये ऑडिएंस के लिए काफी गलत हो जाएगा कि करियर के इस दौर में अगर हम साथ में एक फिल्म ना करें। एक फिल्म तो बनती है।"
विज्ञापन
Sonu Sood: सोनू सूद के फैन ने की दीवानगी की हदें पार, 1500 किमी दौड़कर मिलने पहुंचा मुंबई
कहानी की तलाश में हैं तीनों
आमिर खान ने शो में बताया कि वह दो दिन पहले ही सलमान खान से मिले थे। मुलाकात के दौरान भाईजान ने उन्हें अपने ब्रैंड के कपड़े तोहफे में दिए थे। आमिर ने आगे बताया कि वह तीनों ही एक कहानी की तलाश में हैं। आमिर की इस बात से दर्शकों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो चुका है। अगर तीनों एक साथ किसी फिल्म में काम करते हैं तो यह वाकई में बड़ी बात होगी।
Priyanka Chopra: शूटिंग में बीजी है प्रियंका, बेटी का ख्याल रख रही हैं नानी, बोलीं- एहसान उतार रही हैं मां