Indian Idol 15: 'इंडियन आइडल-15' की होने वाली है शुरुआत, शो ने दिए हैं बेहतरीन सिंगर, जानिए अब तक के विजेता
26 अक्टूबर को रात 9 बजे सिंगिंग रियालिटी शो 'इंडियन आइडल-15' का प्रीमियर सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होने वाला है। अब तक इस शो ने कई अच्छे गायक संगीत जगत को दिए हैं। एक नजर, इंडियन आइडल के अब तक विजेताओं पर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एक बार फिर इंडियन आइडल का मंच सुरीले गीतों से सजने वाला है। इस सिंगिंग रियालिटी शो का 15वां सीजन शुरू होने को है। इस बार शो में जज की कुर्सी पर सिंगर श्रेया घोषाल, सिंगर-सॉन्ग राइटर विशाल डडलानी और रैपर बादशाह बैठे हुए नजर आएंगे। जल्द ही इस शो के मंच पर श्रोताओं को कई बेहतरीन आवाजें सुनने को मिलेंगी। क्योंकि इससे पहले के सीजन में भी कई बेहतरीन सिंगर आए, जिनमें से सबसे उम्दा गायक विजेता बना। इंडियन आइडल के अब तक के विजेताओं के बारे में जानिए।
अभिजीत सांवत
इंडियन आइडल के पहले सीजन के विनर अभिजीत सांवत थे। वह इस शो के विजेता बनकर रातों-रात स्टार बन गए। शो के बाद उनका एक सोलो एलबम भी रिलीज हुआ था, जिसका नाम 'आपका अभिजीत सावंत' था। इस सोलो एलबम को काफी पसंद किया गया और अभिजीत को घर-घर पहचाना जाने लगा था। इसके बाद अभिजीत सांवत ने बॉलीवुड की फिल्मों में प्लेबैक सिंगिंग की। इसके अलावा उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया, साल 2009 में फिल्म 'लॉटरी' से एक्टिंग में डेब्यू किया। इसके अलावा वह सिंगिंग रियालिटी शो 'इंडियन आइडल-5' को होस्ट करते हुए भी नजर आए।
संदीप आचार्य
इंडियन आइडल के दूसरे सीजन के विनर संदीप आचार्य रहे। विनर बनने के बाद उन्होंने कुछ गाने गाए। उनकी आवाज में एक अलग किस्म का जादू था। संदीप, संगीत के अपने करियर में बहुत आगे जा सकते थे लेकिन साल 2013 में बीमारी के कारण उनका निधन हो गया।
प्रशांत तमांग
प्रशांत तमांग 'इंडियन आइडल-3' के विजेता रहे। वह इस रियालिटी शो में आने से पहले कोलकाता पुलिस में थे। वह पुलिस ऑर्केस्ट्रा में शामिल रहे और समय-समय पर पुलिस कार्यक्रमों में गाते रहे। उनके सीनियर ने इंडियन आइडल में जाने की सलाह दी। इंडियन आइडल जीतने के बाद प्रशांत ने सोनी बीएमजी के साथ अपना पहला अलबम निकाला, जिसमें हिंदी और नेपाली गाने थे। इन दिनों तो वह नेपाली फिल्मों में बतौर गायक और अभिनेता काम कर रहे हैं और उनके काम को खूब सराहा भी जा रहा है।
सौरभी देबबर्मा सिंगिंग रियालिटी शो 'इंडियन आइडल' के चौथे सीजन का हिस्सा रहीं, वह इस शो को जीतने वाली महिला विजेता हैं। इस शो को जीतने के बाद उन्होंने कई लाइव कॉन्सर्ट किए हैं, वह अब तक अलग-अलग देशों में परफॉर्म कर चुकी हैं।
श्रीराम चंद्र म्यनामपति
श्रीराम चंद्र म्यनामपति 'इंडियन आइडल-5' को जीतने से पहले तेलुगु संगीत जगत में गायक के तौर काम कर रहे थे। लेकिन इंडियन आइडल को जीतने के बाद वह तमिल, तेलुगु और हिंदी फिल्मों में बतौर प्लेबैक सिंगर काम करने लगे। श्रीराम चंद्र के कई गीतों को काफी सराहा गया।
कमाल के सिंगर हैं बाकी सीजन के विजेता
'इंडियन आइडल सीजन-6' के विनर की बात की जाए तो इस सीजन को विपुल मेहता ने जीता। वहीं सीजन-7 (इंडियन आइडल जूनियर-1) को अंजना पद्मनाभन और सीजन-8 (इंडियन आइडल जूनियर-2) को अनन्या नंदा ने जीता। वहीं सीजन- 9 की विजेता एल बी रेवंत रहीं। सीजन-10 के विजेता सलमान अली की तो उस समय खूब चर्चा हुई, उनकी आवाज का जादू इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों में भी चल रहा है। अगर इंडियन आइडल के सीजन ग्यारह की बात की जाए तो सनी हिंदुस्तानी इसके विजेता रहे और सीजन-12 में अपनी आवाज से सबको मंत्रमुग्ध करके पवनदीप राजन ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। इसके अलावा सीजन-13 में राशि सिंह विजेता रहीं और सीजन-14 की ट्रॉफी वैभव गुप्ता ने अपने नाम की।