फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Indian Idol 12 Winner Pawandeep Rajan Health Update Here is How the Singer Is Doing Now

Pawandeep Rajan: पवनदीप राजन के स्वास्थ्य पर आया अपडेट, जानिए अब कैसी है गायक की हालत?

Tue, 06 May 2025 12:34 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Tue, 06 May 2025 12:34 PM IST
सार

Pawandeep Rajan Health Update: सड़क हासदे के बाद गायक पवनदीप राजन के स्वास्थ्य को लेकर एक नया अपडेट आया है। उनकी टीम ने उनके बारे में जानकारी साझा की है।

विज्ञापन
Indian Idol 12 Winner Pawandeep Rajan Health Update Here is How the Singer Is Doing Now
पवनदीप राजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘इंडियन आइडल 12’ के विजेता पवनदीप राजन के साथ 5 मई की सुबह हुए हादसे के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर नया अपडेट आया है। मंगलवार (6 मई) सुबह उनकी टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि पवनदीप को कई गंभीर चोटें आई हैं, जिनमें से कुछ फ्रैक्चर की सर्जरी हो चुकी है, जबकि बाकी चोटों का इलाज अगले कुछ दिनों में होगा। उनकी बहन ने भी फैंस से भावुक अपील की है कि वे पवनदीप की तस्वीरें या वीडियो शेयर न करें और उनके जल्द ठीक होने की दुआ करें।

विज्ञापन

Raid 2 Day 5 Box Office Collection: पास या फेल? सोमवार की परीक्षा में कैसा रहा 'रेड 2' का हाल, जानिए कारोबार

विज्ञापन

गायक की टीम ने जारी किया बयान

पवनदीप की टीम ने बयान में कहा गया है, “पवनदीप को कई गंभीर फ्रैक्चर और कुछ छोटी चोटें आई हैं। हादसे के बाद का दिन उनके परिवार और शुभचिंतकों के लिए बहुत मुश्किल भरा था। पूरे दिन वह तेज दर्द और बेहोशी की स्थिति में रहे। कई जांच और टेस्ट के बाद सोमवार शाम 7 बजे उन्हें ऑपरेशन थिएटर में ले जाया गया। छह घंटे की सर्जरी के बाद उनके कुछ प्रमुख फ्रैक्चर का सफल इलाज किया गया।” वर्तमान में पवनदीप मेडिकल आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। टीम ने कहा कि तीन-चार दिन आराम के बाद उनकी बाकी चोटों और फ्रैक्चर की सर्जरी की जाएगी।
Jacqueline Fernandez: जैकलीन फर्नांडीज संग डेब्यू करेगा यह क्रिकेटर, इस दिन रिलीज होगा सॉन्ग ‘बेसोस’ का टीजर

कैसे हुआ हादसा?

पवनदीप राजन 5 मई की सुबह उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के पास एक सड़क हादसे का शिकार हो गए। वह दिल्ली से अहमदाबाद के लिए एक इवेंट में शामिल होने जा रहे थे। उनकी कार गजरौला में हाईवे किनारे खड़े कैंटर में पीछे से घुस गई। इस हादसे में उनके चालक राहुल सिंह और साथी अजय मेहरा भी घायल हुए हैं। तीनों को पुलिस ने निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन

फैंस का जताया आभार

पवनदीप की टीम ने फैंस और शुभचिंतकों का दिल से शुक्रिया अदा किया है। बयान में कहा गया है, “आप सभी की दुआओं और समर्थन के कारण पवनदीप की हालत अब स्थिर है। हम सभी से अनुरोध करते हैं कि वह पवन के लिए प्रार्थना जारी रखें।”

बहन की भावुक अपील

पवनदीप की बहन ने भी इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा कर फैंस से अपील की। उन्होंने लिखा, “हमें यह बताते हुए दुख हो रहा है कि पवन एक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए और अस्पताल में भर्ती हैं। कृपया उनकी तस्वीरें या वीडियो शेयर न करें, इससे परिवार और दोस्तों को बहुत दुख होता है। सभी फैंस से अनुरोध है कि उनके जल्द ठीक होने की दुआ करें।”

इस शो से मिली लोकप्रियता

पवनदीप राजन ने ‘इंडियन आइडल 12’ जीतकर लाखों दिलों में अपनी जगह बनाई है। उत्तराखंड के रहने वाले इस गायक की आवाज और सादगी ने उन्हें देशभर में मशहूर कर दिया था। हादसे की खबर से उनके फैंस सदमे में हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर उनके लिए दुआओं और समर्थन का सिलसिला जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed