Manish Malhotra: बेटी के साथ मनीष मल्होत्रा से मिलने भारत आई ये ब्राजीलियन सुपरमॉडल, करने वाली है यह खास काम
India Couture Week 2025: फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से नई दिल्ली में इंडियन कोचर वीक 2025 का आयोजन किया जा रहा है। शो में चौथे दिन आज शनिवार को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा अपने डिजाइन पेश करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फैशन की दुनिया का बड़ा इवेंट इंडिया कोचर वीक 2025 इन दिनों राजधानी दिल्ली में चल रहा है। इस दौरान बॉलीवुड के कई सितारों का जलवा देखने को मिल रहा है। फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से हो रहे इस भव्य फैशन शो के मंच पर कई लोकप्रिय फैशन डिजाइनर्स ने हिस्सा लिया है। आज शनिवार को फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा अपना फैशन कलेक्शन पेश करेंगे, जिसके लिए उन्होंने खासतौर से ब्राजीलियन सुपरमॉडल एलेसेंड्रा एम्ब्रोसियो को आमंत्रित किया है।
ब्राजीलियाई सुपरमॉडल करेंगी मनीष के लिए रैंप वॉक
पार्टी में ब्राजील की सुपरमॉडल और अंतर्राष्ट्रीय स्टाइल आइकन एलेसेंड्रा एम्ब्रोसियो डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के लिए रैंप वॉक करेंगी। भारत की सबसे बड़ी कोचर पार्टी में मनीष मल्होत्रा पहली बार हिस्सा ले रहे हैं। वे दुनियाभर में ख्याति प्राप्त सुपरमॉडल को लेकर आए हैं। इसे लेकर काफी चर्चा हो रही हैं।
भारत पहुंचीं एलेसेंड्रा, हुआ स्वागत
एलेसेंड्रा एम्ब्रोसियो भारत में आ चुकी हैं। वे अपनी बेटी के साथ आई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इसकी झलक पेश की है। भारत में उनका भव्य तरीके से स्वागत किया गया। भारतीय परंपरा के अनुसार इवेंट में एलेसेंड्रा के आगमन पर तिलक लगाकर उनका स्वागत किया गया।
Animated Movies: 'महावतार नरसिम्हा' ही नहीं, इन एनिमेटेड फिल्मों ने भी दर्शकों का मोहा मन; देखें लिस्ट
किस तरह स्टाइल करेंगे मनीष मल्होत्रा?
फैशन जगत में हलचल है और लोग यह देखने के लिए उत्साहित हैं कि मनीष मल्होत्रा एलेसेंड्रा को किस तरह स्टाइल करेंगे। क्या वे भारतीय अंदाज में साड़ी पहनेंगी या फिर चिकनकारी लहंगा पहन लाइमलाइट लूटेंगी। कॉउचर पार्टी का ड्रेस कोड कॉकटेल ठाठ है। बता दें कि कल शुक्रवार को शो में तीसरे दिन अक्षय कुमार ने रैंप वॉक की। वहीं पहले दिन एक्ट्रेस तारा सुतारिया रैंप पर नजर आईं। इस दौरान एक्ट्रेस तारा के रूमर्ड बॉयफ्रेंड और अभिनेता वीर पहाड़िया भी नजर आए। दूसरे दिन रिद्धिमा कपूर साहनी ने अपनी खास मौजूदगी दर्ज कराई।