फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Animated Movies Based on Hindu Gods Hanuman Mahabharat Ramayana The Legend of Buddha

Animated Movies: 'महावतार नरसिम्हा' ही नहीं, इन एनिमेटेड फिल्मों ने भी दर्शकों का मोहा मन; देखें लिस्ट

Sat, 26 Jul 2025 05:38 PM IST
कामेश द्विवेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कामेश द्विवेदी Updated Sat, 26 Jul 2025 05:38 PM IST
सार

Indian Spiritual Animation Films: भारत में पौराणिक कथाओं पर आधारित कई फिल्में बनाई गई हैं। हाल ही में 'महावतार नरसिम्हा' भी थिएटर्स में दिखाई जा रही है। आइए जानते हैं अन्य फिल्मों के बारे में। 

विज्ञापन
Animated Movies Based on Hindu Gods Hanuman Mahabharat Ramayana The Legend of Buddha
महावतार नरसिम्ह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हमारे देश में हिंदू देवी देवताओं पर आधारित कई एनिमेटेड फिल्में बन चुकी हैं, जो दर्शकों को पौराणिक कथाओं को फिल्मों के जरिए बताने का प्रयास करते हैं। 25 जुलाई को थिएटर्स में 'महावतार नरसिम्हा' रिलीज हुई, जो एक एनिमेटेड फिल्म है। इस फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें राक्षस हिरण्यकश्यप और भगवान विष्णु के परम भक्त प्रह्लाद के बीच के टकराव को दिखाया गया है। साथ ही बुराई पर अच्छाई की जीत को भी प्रदर्शित किया गया है, जिसकी कहानी विष्णु पुराण पर आधारित है। ऐसी और भी फिल्में बन चुकी हैं, जिसमें पौराणिक कथाओं को दिखाया गया है। 

विज्ञापन

Animated Movies Based on Hindu Gods Hanuman Mahabharat Ramayana The Legend of Buddha
हनुमान - फोटो : यूट्यूब

हनुमान
साल 2005 में 'हनुमान' नाम से एनिमेटेट फीचर फिल्म बनाई गई, जिसमें भगवान राम के परम भक्त पवनसुत हनुमान की महिमा को दिखाया गया है। इस फिल्म को बनाने में दो साल लगे थे। फिल्म के एनिमेशन और बैकग्राउंड म्यूजिक को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था, जिसका निर्देशन वी जी सामंत ने किया था। यह फिल्म बहुत प्रसिद्ध हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Animated Movies Based on Hindu Gods Hanuman Mahabharat Ramayana The Legend of Buddha
महाभारत - फोटो : यूट्यूब

महाभारत
हिंदी फिल्म उद्योग द्वारा निर्मित सबसे महंगी एनिमेटेड फिल्मों में से एक मानी जाने वाली यह फिल्म भारतीय महाकाव्य 'महाभारत' की कहानी को फिर से एनिमेटेड रूप में बयान करती है । तकनीकी रूप से फिल्म ने काफी अच्छा प्रयास किया था और इसमें अमिताभ बच्चन, विद्या बालन, अजय देवगन, सनी देओल आदि कलाकारों ने अपनी दमदार आवाज दी थी। यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन अमन खान ने किया था।

विज्ञापन

Animated Movies Based on Hindu Gods Hanuman Mahabharat Ramayana The Legend of Buddha
द लीजेंड ऑफ बुद्धा - फोटो : यूट्यूब

द लीजेंड ऑफ बुद्धा
यह फिल्म बेस्ट एनिमेटेड फीचर के लिए ऑस्कर पुरस्कार के लिए नामांकित हुई थी। इस एनिमेटेड फिल्म में दर्शकों को राजकुमार गौतम के जन्म से लेकर महात्मा बुद्ध बनने तक की यात्रा देखने को मिलती है। भगवान बुद्ध के बचपन को फिल्म में शानदार तरीके से दिखाया गया है। यह फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी। 

Animated Movies Based on Hindu Gods Hanuman Mahabharat Ramayana The Legend of Buddha
रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम - फोटो : IMDB

रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम
इस फिल्म का निर्माण भारत और जापान के सहयोग से हुआ था। इस फिल्म को भारत में 1993 में रिलीज किया गया था। बाद में इसे दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था।

Animated Movies Based on Hindu Gods Hanuman Mahabharat Ramayana The Legend of Buddha
घटोत्कच: मास्टर ऑफ मैजिक - फोटो : यूट्यूब

घटोत्कच: मास्टर ऑफ मैजिक
इस एनिमेटेड फिल्म की कहानी महाभारत के एक पात्र पर आधारित है, जो भीम और हिडिम्बा के पुत्र हैं और उनका नाम है घटोत्कच। फिल्म का साउंडट्रैक दर्शकों को काफी पसंद आया था। यह फिल्म 2008 में रिलीज हुई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed