फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Imtiaz Ali talks about jab we met and cocktail said jab We Met holds a special place in my heart

Imtiaz Ali: इम्तियाज को 'जब वी मेट' वाली करीना हैं ज्यादा पसंद, बोले- 'गीत' का किरदार है दिल के करीब

Tue, 09 Apr 2024 08:14 AM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अनुपमा कुमारी Updated Tue, 09 Apr 2024 08:14 AM IST
सार


इम्तियाज अली बॉलीवुड में अलग किस्म की फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। वे अपनी फिल्मों में इंसानी रिश्तों को बेहद खूबसूरती से दिखाते हैं। हाल ही में जब एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि 'जब वी मेट' और 'कॉकटेल' में से उन्हें कौन सी फिल्म ज्यादा पसंद है।

विज्ञापन
Imtiaz Ali talks about jab we met and cocktail said jab We Met holds a special place in my heart
इम्तियाज अली - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

 फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस फिल्म में दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं। इम्तियाज जी-जान से फिल्म की प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान वे अपनी फिल्म 'जब वी मेट' और 'कॉकटेल' के बारे में खुलकर बातें करते दिखाई दिए। 
विज्ञापन


'जब वी मेट' है ज्यादा पसंद 
इम्तियाज अली बॉलीवुड में अलग किस्म की फिल्में बनाने के लिए मशहूर हैं। वे अपनी फिल्मों में इंसानी रिश्तों को बेहद खूबसूरती से दिखाते हैं। हाल ही में जब एक इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि 'जब वी मेट' और 'कॉकटेल' में से उन्हें कौन सी फिल्म ज्यादा पसंद है। इस सवाल के जवाब में इम्तियाज कहते हैं, 'इस सवाल का जवाब मेरे लिए काफी मुश्किल है। दोनों ही फिल्में मेरे दिल के काफी करीब है। फिर भी अगर चुनना होगा तो मैं 'जब वी मेट' को चुनूंगा।'
विज्ञापन


Maidaan Review: बायोपिक में अजय देवगन की चौंकाने वाली अदाकारी, देखिए कहानी एस ए रहीम की और बोलिए ईद मुबारक
विज्ञापन
विज्ञापन


'गीत' है दिल के करीब 
इम्तियाज अली से उसी इंटरव्यू के दौरान यह भी पूछा गया कि 'जब वी मेट' में करीना कपूर की एक्टिंग ज्यादा पसंद है या 'कॉकटेल' में दीपिका पादुकोण की। इस सवाल को इम्तियाज ने बेहद मुश्किल कहा। वे आगे कहते हैं, 'मेरे लिए दोनों ही महत्वपूर्ण किरदार है, लेकिन अगर फिर भी चुनना पड़ेगा तो मैं 'जब वी मेट' वाली करीना कपूर को चुनूंगा क्योंकि उस फिल्म का निर्देशन मैंने किया था। 'जब वी मेट' मेरे दिल के काफी करीब है। 

कम हुई गॉडजिला x कॉन्ग-क्रू की रफ्तार, जानें अन्य फिल्मों की कमाई

गुलजार हैं जावेद अख्तर से ज्यादा पसंद 
इम्तियाज अली 'लव आज कल' और 'रॉकस्टार' जैसी फिल्में बना चुके हैं। दर्शक उनकी आगामी फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इम्तियाज से जब पूछा गया कि अगर उन्हें एक गीतकार को चुनना होगा तो वे किसे चुनेंगे। इस सवाल के जवाब में उन्होंने गुलजार का नाम लिया। उन्हें जावेद अख्तर से ज्यादा गुलजार पसंद हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed