फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Imran Khan recalls being uncomfortable, after doing a violence scene with Minissha Lamba in Movie Kidnap

Imran Khan: 'किडनैप' में मिनिषा लांबा के साथ यह सीन करते हुए बिगड़ गई थी इमरान की हालत, हो गई थी उल्टी

Thu, 08 Aug 2024 04:51 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 08 Aug 2024 04:51 PM IST
सार

संजय गढ़वी के निर्देशन में बनी फिल्म 'किडनैप' साल 2008 में आई थी। इमरान ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि फिल्म में एक कथित रोमांटिक गाना था 'मौसम'। इसकी शूटिंग का अनुभव काफी खराब रहा।

विज्ञापन
Imran Khan recalls being uncomfortable, after doing a violence scene with Minissha Lamba in Movie Kidnap
इमरान खान - फोटो : इमरान

विस्तार

अभिनेता इमरान खान ने फिल्म 'जाने तू या जाने ना' से बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद वे फिल्म 'किडनैप' में नजर आए, जो उनकी डेब्यू फिल्म से एकदम अलग थी। इस फिल्म में एक सीन करते हुए इमरान बेहद असहज हो गए थे। यहां तक कि उन्हें उल्टी भी हुई। इन दिनों लाइमलाइट से दूर इमरान अपने करियर पर बात करते नजर आए। उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें किसी फिल्म को करने का पछतावा है? इस पर उन्होंने जवाब दिया।

विज्ञापन

बोले- 'जरूरी नहीं था वह सीन'
इमरान खान ने जवाब देते हुए फिल्म 'किडनैप' का नाम लिया। इसमें उनके साथ मिनिषा लांबा नजर आई थीं। साथ ही संजय दत्त भी इस फिल्म का हिस्सा थे। इंटरव्यू के दौरान इमरान ने कहा कि इस फिल्म की शूटिंग के दौरान वे एक सीन फिल्माते हुए बेहद असहज हो गए थे। काफी डिस्टर्ब भी। यह सीन सेक्सुअल वायलेंस का था। उन्होंने यह भी कहा कि उस सीन की कोई जरूरत नहीं थी। 
Abhay Verma: शाहरुख-सुहाना के साथ स्क्रीन साझा करेगा ये युवा स्टार, 'किंग' में मिली अहम भूमिका!

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया रोमांटिक गाना शूट के दौरान का अनुभव
संजय गढ़वी के निर्देशन में बनी फिल्म 'किडनैप' साल 2008 में आई थी। इमरान ने अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि फिल्म में एक कथित रोमांटिक गाना था 'मौसम'। इसके बाद सेक्सुअल वायलेंस का सीन था। इसमें लड़का लड़की को कमरे की तरफ खींचता है। फिर सेक्सुअली असॉल्ट करने लगता है। मुझे नहीं लगता कि वह सीन जरूरी था। सच तो ये है कि उस सीन को करते हुए मुझे बहुत ज्यादा दिक्कत हुई।
11 Years Chennai Express: दीपिका पादुकोण का कॉप यूनिवर्स में दिखेगा जलवा, 'मीनम्मा' से लेकर 'शक्ति शेट्टी'...

विज्ञापन

रातभर नहीं आई नींद!
इमरान ने आगे बताया कि दिनभर उस सीक्वेंस की शूटिंग की और फिर वे घर चले गए। लेकिन घर जाने के बाद भी काफी डिस्टर्ब रहे। उन्होंने कहा, 'मैं बहुत ज्यादा परेशान रहा। मैं सो नहीं पाया। मैंने उल्टी कर दी। यह मेरे दिमाग से निकल नहीं पाया। अगली सुबह मिनिषा के पास गया और देखा उसके हाथों पर पर्पल कलर के गहरे निशान थे। यह निशान उन जगहों पर थे, जहां मैंन उसे पकड़ा था। मुझे लगा, 'ओह गॉड! यह मैंने क्या किया! मैंने उससे कहा मुझे बात करनी है इस बारे में। लेकिन, मिनिषा एकदम चिल थी। उसने मुझसे कहा, 'दिमाग को शांत रखो'। लेकिन, मुझे इस बारे में कभी ठीक नहीं लगा।
Naga Chaitanya-Sobhita Age: कौन हैं नागा चैतन्य की होने वाली हमसफर शोभिता? दोनों की उम्र में कितना है अंतर, जानिए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed