फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Who is Naga Chaitanya Fiance Sobhita Dhulipala Both engaged Know About Age Difference Of Both

Naga Chaitanya-Sobhita Age: कौन हैं नागा की होने वाली हमसफर शोभिता? दोनों की उम्र में कितना है अंतर, जानिए

Thu, 08 Aug 2024 04:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 08 Aug 2024 04:00 PM IST
सार

शोभिता धुलिपाला अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। वे अभिनेत्री होने के साथ-साथ सफल मॉडल भी हैं। शोभिता फैशन आइकन हैं। शोभिता ने साल 2013 में फिलीपींस में मिस अर्थ में भारत को रिप्रेजेंट किया था।

विज्ञापन
Who is Naga Chaitanya Fiance Sobhita Dhulipala Both engaged Know About Age Difference Of Both
शोभिता धुलिपाला, नागा चैतन्य - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

नागा चैतन्य जिंदगी के नए अध्याय की शुरुआत करने जा रहे हैं। आज गुरुवार 8 अगस्त को अभिनेता ने शोभिता धुलिपाला के साथ सगाई कर ली है। दोनों ने आज सुबह एक-दूजे को मंगनी की अंगूठी पहनाईं। यह खुशखबरी नागा के पिता नागार्जुन ने सोशल मीडिया पर साझा की। मालूम हो कि नागा चैतन्य की यह दूसरी शादी है। इससे पहले वर्ष 2017 में उन्होंने सामंथा रुथ से शादी की थी, लेकिन 2021 में इनका तलाक हो गया। अब शोभिता उनकी हमसफर बनने वाली हैं। आइए जानते हैं शोभिता कौन हैं और नागा से उम्र में कितना है अंतर..

विज्ञापन

फैशन आइकन हैं शोभिता
शोभिता धुलिपाला अभिनय की दुनिया में सक्रिय हैं। वे अभिनेत्री होने के साथ-साथ सफल मॉडल भी हैं। शोभिता फैशन आइकन हैं। शोभिता ने साल 2013 में फिलीपींस में मिस अर्थ में भारत को रिप्रेजेंट किया था, लेकिन वह टॉप 20 में अपनी जगह नहीं बना पाई थी। हालांकि, उन्होंने मिस फोटोजेनिक और मिस ब्यूटी फॉर ए कॉज जैसे सब-टाइटल्स जीते थे। इसके अलावा वह साल 2014 में किंगफिशर कैलेंडर में भी नजर आ चुकी हैं। शोभिता ने 2016 में विकी कौशल की फिल्म ‘रमन राघव 2.0’ से डेब्यू किया। इसके अलावा वे ‘कालाकांडी’ ‘शेफ’ शामिल जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। शोभिता ने  2018 में टॉलीवुड डेब्यू एक तेलुगु फिल्म ‘गुडाचारी’ से किया था।


Naga Chaitanya Sobhita Engaged: नागा चैतन्य और शोभिता ने की सगाई, नागार्जुन ने साझा कीं खूबसूरत तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन

कितना है दोनों की उम्र का फासला?
नागा चैतन्य साउथ के चर्चित फिल्मी परिवार से हैं। उनके पिता नागार्जुन सुपस्टार हैं। नागार्जुन औ शोभिता के उम्र के फासले की बात करें तो दोनों की उम्र में करीब पांच साल का अंतर है। शोभिता धुलिपाला का जन्म 31 मई, 1992 को आंध्र प्रदेश के तेनाली में एक तेलुगु परिवार में हुआ। वे 32 वर्ष की हैं। वहीं, 23 नवंबर 1986 को जन्मे नागा चैतन्य 37 वर्ष के हैं। 
Abhay Verma: शाहरुख-सुहाना के साथ स्क्रीन साझा करेगा ये युवा स्टार, 'किंग' में मिली अहम भूमिका!

विज्ञापन

हॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं शोभिता
शोभिता अपनी फिल्मों के अलावा मॉडलिंग से भी अच्छी खासी कमाई कर लेती हैं। उनकी नेटवर्थ करीब सात से 10 करोड़ रुपये बताई जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नागा चैतन्य की नेटवर्थ 154 करोड़ रुपये के करीब है। इस हिसाब से दोनों की नेट वर्थ 160 करोड़ से ज्यादा है। शोभिता धुलिपाला ने बॉलीवुड-टॉलीवुड डेब्यू करने के बाद साल 2019 में अपना ओटीटी डेब्यू नेटफ्लिक्स की सीरीज ‘मेड इन हेवन’ से किया था। जल्द ही वह अपना हॉलीवुड डेब्यू देव पटेल की निर्देशित हॉलीवुड मूवी ‘द मंकी मैन’ से करने वाली हैं।
Naga Chaitanya Love Story: छिपाए नहीं छिपा नागा चैतन्य और शोभिता का प्यार, ऐसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed